Home Business गोएयर की मुंबई-दिल्ली उड़ान में घंटों परेशान हुए हवाई यात्री

गोएयर की मुंबई-दिल्ली उड़ान में घंटों परेशान हुए हवाई यात्री

0
गोएयर की मुंबई-दिल्ली उड़ान में घंटों परेशान हुए हवाई यात्री

giair

नई दिल्ली। मुंबई से दिल्ली आ रही एक महिला प्रोफेशनल ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसके लिए मुंबई से दिल्ली का दो घंटे का हवाई सफर एक बुरा सपना जैसा साबित होगा।

बकौल उस महिला यात्री उसने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार अलसुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरी। लेकिन उनका हवाई जहाज जयपुर तक पहुंचा तो लेकिन शहर के ऊपर एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा और फिर दिल्ली जाने के बदले वापस मुंबई लौट गया।

यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने ये फैसला लिया। महिला यात्री ने बताया मुंबई वापस लौटने पर उन्हें लंबे समय तक बस में ही रखा गया। बाद में उन्हें किसी दूसरे हवाई जहाज में बैठाया गया, लेकिन लंबे इंतजार के बाद सभी हवाई यात्रियों को उस हवाई जहाज से भी उतरने को कहा गया।

जहाज में मौजूद एयर होस्टेस ने यात्रियों को बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ये प्लेन भी उड़ाया नहीं जा सकता। यात्रियों के नाराज होने पर एयरलाइन प्रबंधन ने फिर जहाज का प्रबंध किया और यात्रियों को दिल्ली पहुंचाया।

महिला यात्री के मुताबिक इस तरह गो-एयर की मुंबई- दिल्ली फ्लाइट के यात्री 5-6 घंटे तक परेशान होते रहे। लेकिन एयरलाइन ने हवाई यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते तक का प्रबंध नहीं किया। न ही यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी।

जब गो-एयर प्रबंधन से इस बारे में बात की गई तो एयरलाइन प्रबंधन ने माना कि बुधवार को मुंबई से दिल्ली जाने वाली गो-एयर फ्लाइट जी8 -329 करीब चार घंटे देरी से चली। इस देरी के लिए एयरलाइन ने तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया।