Home Entertainment Bollywood सौ करोड़ के पार पंहुची गोलमाल अगेन

सौ करोड़ के पार पंहुची गोलमाल अगेन

0
सौ करोड़ के पार पंहुची गोलमाल अगेन
golmaal again box office collection : rohit shetty's film crosses Rs 100 crore mark
golmaal again box office collection : rohit shetty’s film crosses Rs 100 crore mark

मुंबई। उम्मीदों के मुताबिक रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन सौ करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों के क्लब में पंहुच गई है। सोमवार को फिल्म ने 15 करोड़ का कारोबार किया और इस तरह से फिल्म का कुल कारोबार 102 करोड़ तक पंहुच गया।

रविवार तक फिल्म ने 87 करोड़ का कारोबार कर लिया था। इस तरह से गोलमाल अगेन इस साल की आठवीं फिल्म बन गई है, जिसने सौ करोड़ के क्लब में जगह बनाई है। इस क्लब में इस साल अब तक अक्षय कुमार और वरुण धवन की दो फिल्में और शाहरुख, सलमान, रितिक रोशन की एक एक फिल्म शामिल है।

सौ करोड़ की कमाई वाले क्लब में आने वाली इस साल की फिल्मों में वरुण धवन की जुड़वां 2 (137 करोड़), सलमान खान की ट्यूब लाइट (121 करोड़), अक्षय कुमार की टायलेट एक प्रेमकथा (134 करोड़), वरुण धवन की बद्रीनाथ की दुल्हनियां (116 करोड़), अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 (117 करोड़), रितिक रोशन की काबिल (102 करोड़) और शाहरुख खान की रईस (139 करोड़) रही। इसी लिस्ट में तेलुगू से डब होकर हिंदी में रिलीज हुई बाहुबली 2 भी है।

https://www.sabguru.com/golmaal-again-joins-top-10-films-list-of-2017/

https://www.sabguru.com/aamir-khans-secret-superstar-breaks-even-earns-rs-31-1-crore-in-four-days-at-box-office/

https://www.sabguru.com/secret-superstar-golmaal-again-box-office-collections/