Home Headlines सरकार और पार्टी में शिवपाल का कद बढ़ा, मिले 13 विभाग

सरकार और पार्टी में शिवपाल का कद बढ़ा, मिले 13 विभाग

0
सरकार और पार्टी में शिवपाल का कद बढ़ा, मिले 13 विभाग
UP government appointed shivpal singh yadav two more departments
UP government appointed shivpal singh yadav two more departments
UP government appointed shivpal singh yadav two more departments

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में शिवपाल यादव का कद और बढ़ा दिया गया है। पुराने विभागों के साथ दो और विभाग शिवपाल को दिए गए हैं।

चिकित्सा, शिक्षा, आयुष और लघु सिंचाई विभाग दिए गए लेकिन लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने पास रखा है। शिवपाल के पास अब 13 विभाग रहेंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंत्रिपरिषद् विस्तार के लिए राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेजा है। मंत्रिपरिषद विस्तार के लिए राजभवन को भेजे पत्र में गायत्री प्रजापति को मंत्री बनाने का प्रस्ताव है।

इस सियासी तूफान को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चाचा के घर पहुंचे। साथ में सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद थीं। प्रदेश अध्यक्ष बनने और 13 विभाग की उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपाल यादव अध्यक्ष बने रहेंगे। नेताजी को तंग न करें समर्थक।

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उनके घर के बाहर अखिलेश को पुनः अध्यक्ष बनाने के लिए उनके समर्थक नारे लगा रहे थे।

खबर है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री को फोन करके सभी कार्यकर्ताओं को अपने आवास से हटाने को कहा। मुख्यमंत्री सभी समर्थकों को 5 कालीदास मार्ग बुलाया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की। मुख्यमंत्री के भाषण के बीच लोगों की नारेबाजी जारी रही। ‌उन्होंने कहा कि समर्थकों की भावना का सम्मान है। कोई भी कार्यकर्ता अब प्रदर्शन नहीं करेगा। नेताजी का फैसला सबको मान्य है।

नेताजी ने मुझे यूथ का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया था। नौजवान जिस पार्टी के साथ चलता है उसकी सरकार बनती है। साजिश करने वाले बेनकाब हो चुके हैं। आंदोलन खत्म करो। सरकार बनाने में जुटो। अध्यक्ष पद नहीं होने से फर्क नहीं पड़ता। नेताजी का फैसला पार्टी के हित में होता है।