Home Health हरा धनिया हमेशा रखता हैं आपकी सेहत का ख्याल

हरा धनिया हमेशा रखता हैं आपकी सेहत का ख्याल

0
हरा धनिया हमेशा रखता हैं आपकी सेहत का ख्याल
green coriander will benefit for health

 

green coriander will benefit for health

हम सब जानते हैं जितनी हरी सब्जियां खाओ उतना फायदा मिलता हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता हैं वही हम सब सब्जियों में हरा धनिया डालते हैं यह ना केवल सब्जी को सजाता हैं बल्कि यह आपको बहुत फायदे भी देता हैं धनिया स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है।

ब्रेकफास्ट करने से पहले दे इन बातो का ध्यान!

हरे धनिये में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें बहुत से पोषण तत्व पाए जाते है जैसे- विटामिन सी, मैगनीज, आयरन और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है साथ ही इसमें कम मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटीन भी पाया जाता है। औषधि बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है।

ऑफिस में बैठे-बैठे अगर बढ गई है पेट की चर्बी तो…

हरे धनिये से होते है कई स्वास्थ्य लाभ –

1. हरे धनिये का सेवन मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।
2. हरा धनिया पाचन शक्ति को बढ़ाता है पेट की समस्याओं के लिए यह रामबाण औषधि मानी जाती है।
3. हरे धनिया में साल्मोनेला बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने की ताकत होती है।
4. हर धनिया मूत्र मार्ग को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
5. हरा धनिया वमन और उल्टी से भी निवारण करवाता है।
6. हरे धनिये के सेवन से पेट में होने वाली गैस का इलाज करने में भी मदद मिलती है।
7. हरा धनिया खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाता है।
8. हरा धनिया फाइबर आहार, लोहा और मैग्नीशियम का बड़ा स्रोत होता है।
9. हरा धनिया फीटोनुट्रिएंट्स और फ्लावोनोइड्स से प्रचुर है।
10. हरा धनिया ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है।
11. गठिया के रोगियों के लिए धनिया के बीज को उबाल के उसका पानी पिने से आराम मिलता है।
12. धनिया और हल्दी के रस का पेस्ट बना के चहरे पर हुए दाने और मुहासो के इलाज के लिए इसका प्रयोग कर सकते है।

HEALTH TIPS:- थकान दूर करने के घरेलू उपाए

13. धनिया का प्रयोग डेटॉक्स आहार के रूप में भी किया जा सकता है।
14. धनिया त्वचा को स्वच्छ रखने का काम भी करता है।
15. हरे धनिये में विटामिन-के होता है जो की अल्जाइमर रोगों को रोकने में मदद करता है।
16. धनिया, मुंह के छालों का इलाज करने वाले एंटी-सेप्टिक के रूप में भी कार्य करता है।
17. हरे धनिये के सेवन से महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म में पर्याप्त प्रवाह के लिए मदद मिलती है।
18. धनिया स्मृति को स्टिमुलेट करने में मदद करता है।
19. हरा धनिया एनीमिया के इलाज में भी मदद करता है।
20. नर्वस सिस्टम को सक्रिय बनाए रखने के लिए धनिया की पत्ती काफी फायदेमंद होती है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News