Home Sports Football ग्रिएजमैन ने ला लिगा सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का पुरस्कार जीता

ग्रिएजमैन ने ला लिगा सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का पुरस्कार जीता

0
ग्रिएजमैन ने ला लिगा सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का पुरस्कार जीता
griezmann named best in LaLiga as big three share awards
griezmann named best in LaLiga as big three share awards
griezmann named best in LaLiga as big three share awards

नई दिल्ली। एटलेटिको मैड्रिड के फारवर्ड अंतोइन ग्रिएजमैन ने 2015-16 के सत्र के लिए ला लिगा सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का पुरस्कार जीत लिया है।

ग्रिएजमैन ने लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा। मेस्सी को सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड का पुरस्कार मिला।

एटलेटिको के जान ओबलाक को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और डिएगो गोडिन को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार मिला। रीयाल मैड्रिड के लुका मोडरिच सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर चुने गए।

वहीं, एटलेटिको के डिएगो सिमेओन को सत्र के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार मिला जबकि बार्सीलोना के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज को सर्वश्रेष्ठ गैर यूरोपीय संघ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।