Home Tamilnadu Chennai जीसैट-17 से भारतीय संचार उपग्रहों का बेड़ा समृद्ध होगा

जीसैट-17 से भारतीय संचार उपग्रहों का बेड़ा समृद्ध होगा

0
जीसैट-17 से भारतीय संचार उपग्रहों का बेड़ा समृद्ध होगा
GSAT-17 launch to augment India's communication satellites fleet
GSAT-17 launch to augment India's communication satellites fleet
GSAT-17 launch to augment India’s communication satellites fleet

चेन्नई। भारत गुरुवार को एरियन 5 रॉकेट के जरिए जीसैट-17 को छोड़कर अपने संचार उपग्रहों के बेड़े में एक और उपग्रह जोड़ेगा। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेस ने यह जानकारी दी।

रॉकेट फ्रेंच गुयाना के यूरोपीय अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से जीसैट-17 तथा हेलास सैट 3-इमारसैट एस ईएएन को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना होगा। रॉकेट कुल 10,177 किलोग्राम वजन लेकर रवाना होगा।

एरियनस्पेस ने कहा कि जीसैट-17 का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मौजूदा 17 दूरसंचार उपग्रहों के बेड़े को मजबूत करने के लिए किया है, जिसे एरियन 5 रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। प्रक्षेपण के लगभग 41 मिनट बाद उपग्रह प्रक्षेपण यान से अलग हो जाएंगे।

इसरो के मुताबिक जीसैट-17 का वजन लगभग 3,477 किलोग्राम है। विभिन्न संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए जीसैट-17 नॉर्मल सी-बैंड, एक्सटेंडेड सी-बैंड तथा एस-बैंड में पेलोड का वहन करता है।

इसरो ने कहा कि जीसैट-17 में मौसम डेटा रिले तथा उपग्रह आधारित खोज एवं बचाव सेवाओं के लिए उपकरण भी हैं। ये उपकरण पहले के इनसैट उपग्रहों को भी प्रदान किए गए हैं।