Home Breaking GST के साथ शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म

GST के साथ शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म

0
GST के साथ शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म
gst launch : pranab mukherjee, pm modi ring in new good and simple tax era at stroke of midnight
gst launch : pranab mukherjee, pm modi ring in new good and simple tax era at stroke of midnight
gst launch : pranab mukherjee, pm modi ring in new good and simple tax era at stroke of midnight

नई दिल्ली। भारत की आजादी के बाद के सबसे बड़े कर सुधार जीएसटी को शुक्रवार आधी रात से संसद के संयुक्त सत्र में रात 12 बजे लॉन्च कर दिया गया। एक जुलाई से ‘एक देश, एक कर’ की व्यवस्था साकार हो गई।

जीएसटी लॉन्च से पहले सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है, जीएसटी काउंसिल की बैठक में फर्टिलाइजर पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है, इसके अलावा ट्रैक्टर पार्ट्स में भी छूट की गई है। उन्हें 28% टैक्स स्लैब से लाकर 18% में कर दिया गया है।

संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीएसटी से आर्थिक एकीकरण का सपना साकार हुआ।

देशभर में GST लागू
आधीरात से जीएसटी लागू, संसद में बाहें फैलाकर स्वागत
GST लागू : क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा
श्रीनगर में जीएसटी विरोधी प्रदर्शन के मद्देनजर प्रतिबंध
GST effect : तमिलनाडु के सिनेमा हाल 3 जुलाई से बंद

(VIDEO: 7 दिन से आनंदपाल की लाश हॉस्पिटल में

पीएम ने कहा कि जीएसटी लंबी विचार प्रक्रिया का परिणाम और कोऑपरेटिव फेडरलिज्म की मिशाल है। पीएम ने कहा कि यह हम सबके साझा प्रयासों का परिणाम है। जीएसटी किसी एक सरकार की उपलब्धि नहीं है।

मोदी ने कहा कि देश में अलग-अलग तरह के करीब 500 से ज्यादा टैक्स थे जिनसे आज देश को मुक्ति मिल रही है। अब एक देश और एक टैक्स व्यवस्था का सपना साकार होगा।

नई कर व्यवस्था से ईमानदार व्यापारी को कोई परेशानी नहीं होगी। सवा सौ करोड़ देशवासी इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी हैं। जीएसटी से कच्चे बिल और पक्के बिल का खेल खत्म होगा। हिंदुस्तान के सभी राज्यों को सामान विकास में मदद मिलेगी चाहे वह नॉर्थ-ईस्ट के ही राज्य क्यों न हो।

GST लागू : क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि जीएसटी एक ऐतिहासिक कदम है और ये एक संतोष की बात है। मैं गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से मिला और जीएसटी पर चर्चा की और जीएसटी मामले पर जटिल मामलों को सुलझाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि सभी ने सकारात्मक रवैया अपनाया। मुझे इस बात का विश्वास था कि जीएसटी को लागू कर दिया जाएगा और मेरा विश्वास सही निकला। उन्होंने कहा कि देश में अब स्पर्धा जारी होगी।