Home Haryana Gurgaon बीजेपी की मधु आजाद गुरुग्राम की नई महापौर

बीजेपी की मधु आजाद गुरुग्राम की नई महापौर

0
बीजेपी की मधु आजाद गुरुग्राम की नई महापौर
gurgaon civic polls : BJP bags mayor, dy mayor posts, congress backed candidate springs surprise
gurgaon civic polls : BJP bags mayor, dy mayor posts, congress backed candidate springs surprise
gurgaon civic polls : BJP bags mayor, dy mayor posts, congress backed candidate springs surprise

गुरुग्राम। मधु आजाद शुक्रवार को गुरुग्राम की नई महापौर चुनी गईं। वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों पर भी महिलाएं चुनी गईं हैं। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार व गुरुग्राम के वार्ड नंबर सात की पार्षद मधु आजाद को निर्विरोध महापौर चुना गया।

महापौर का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है जबकि वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद समान्य वर्ग के लिए है। लेकिन, भाजपा को उस वक्त झटका लगा जब कांग्रेस समर्थित प्रमिला गजे कबालाना वरिष्ठ उप महापौर चुन ली गईं। वह वार्ड नंबर नौ की पार्षद हैं।

कबालाना को कुल 35 मतों में से 23 मत मिले। भाजपा के ब्रह्म यादव को 12 मत मिले। भाजपा की सुनीता यादव निर्विरोध उप महापौर चुनी गईं। वह वार्ड नंबर 33 से पार्षद हैं।

गुरुग्राम नगर निगम के 35 वार्ड के चुनाव 24 सितम्बर को हुए थे और नतीजों का ऐलान उसी दिन कर दिया गया था। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने चुनाव अपने निशान पर लड़ा लेकिन उसे केवल 14 वार्ड में जीत मिली।

बाद में पार्टी नेता व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह छह निर्दलीय पार्षदों को और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिह भी छह निर्दलीय पार्षदों को भाजपा के पाले में लाने में सफल रहे और पार्टी के पार्षदों की संख्या 26 हो गई।

इसके बावजूद पार्टी के वरिष्ठ उप महापौर पद के प्रत्याशी को महज 12 मत मिलना पार्टी के लिए एक झटका है। महापौर आजाद को राव इंद्रजीत सिंह गुट का माना जाता है।