Home Breaking डेरा प्रमुख पर कोर्ट के फैसले के बाद हिंसा में 30 की मौत, 100 घायल

डेरा प्रमुख पर कोर्ट के फैसले के बाद हिंसा में 30 की मौत, 100 घायल

0
डेरा प्रमुख पर कोर्ट के फैसले के बाद हिंसा में 30 की मौत, 100 घायल
gurmeet ram rahim singh verdict : dera supporters on rampage after verdict
gurmeet ram rahim singh verdict : dera supporters on rampage after verdict
gurmeet ram rahim singh verdict : dera supporters on rampage after verdict

पंचकूला/चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उनके नाराज भक्त हिंसा पर उतर आए हैं। यहां समर्थकों को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में सुरक्षा कर्मियों सहित 100 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने डेरा समर्थकों को काबू में करने के लिए गोली चलाई, जिसमें 30 की मौत हो गई। डेरा समर्थकों ने व्यापक तोड़फोड़ की और कई वाहनों व भवनों में आग लगा दी। पंजाब के भटिंडा, मनसा और फिरोजपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अकेले पंचकूला में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

gurmeet ram rahim singh verdict : dera supporters on rampage after verdict
gurmeet ram rahim singh verdict : dera supporters on rampage after verdict

डेरा समर्थकों ने पत्रकारों और सुरक्षा बलों पर हमले किए। कुछ पत्रकार जान बचाने के लिए नजदीकी घरों में शरण लेने को मजबूर हुए। इसके अलावा सिरसा में जहां डेरा सच्चा सौदा का हेडक्वार्टर है वहां भी कई वाहनों को फूंक दिया गया।

रेप केस : गुरमीत राम रहीम दोषी करार, सजा का ऐलान 28 को

हिंसा बढने के बाद हरियाणा के सिरसा में जहां डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है वहां सेना की एक बड़ी टुकड़ी ने फ्लैग मार्च किया है। जानकारी के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर के अंदर भी बहुत बड़ी तादात में समर्थक मौजूद हैं। सेना इन्हें बाहर निकालने का काम कर सकती है।

gurmeet ram rahim singh verdict : dera supporters on rampage after verdict
gurmeet ram rahim singh verdict : dera supporters on rampage after verdict

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिंसा में सुरक्षाबलों सहित 100 लोग घायल हुए हैं। करीब 100 वाहनों में आग लगा दी गई। कई सरकारी और निजी भवनों में आग लगा दी गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के हिस्सों में धुएं का गुबार देखा गया।

निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए डेरा समर्थक डेरा प्रमुख के दुष्कर्म मामले में फैसले के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में शहर में जुटे थे। फैसला राम रहीम के खिलाफ आते ही वे हिंसा पर उतारू हो गए।

राम रहीम पर फैसले के बाद समर्थकों की हिंसा पर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने राम रहीम की सारी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक राम रहीम की संपत्ति बेचकर नुकसान की भरपाई की जाएगी। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से राम रहीम की संपत्तियों की डीटेल मांगी है। अभी अटैच करने के लिए नहीं कहा है, कल फिर सुनवाई होगी।

सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को दो महिला शिष्याओं से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में दोषी ठहराया है। राम रहीम पर वर्ष 2002 में दो साध्वियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले की अदालत में सुनवाई 2008 में शुरू हुई थी।