Home Entertainment 37 वर्ष की हुई बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल विपाशा बसु

37 वर्ष की हुई बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल विपाशा बसु

0
37 वर्ष की हुई बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल विपाशा बसु
happy birthday : Bollywood bold girl Bipasha Basu turns 37
happy birthday : Bollywood bold girl Bipasha Basu turns 37
happy birthday : Bollywood bold girl Bipasha Basu turns 37

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल बिपाशा बसु गुरुवार को 37 वर्ष की हो गईं। दिल्ली में 7 जनवरी 1979 को जन्मी विपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की।

बॉलीवुड में विपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की। इस फिल्म में विपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में विपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था। बावजूद इसके विपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए विपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया।

happy birthday : Bollywood bold girl Bipasha Basu turns 37
happy birthday : Bollywood bold girl Bipasha Basu turns 37

वर्ष 2002 में विपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शकों को बेहद पसंद आई साथ हीं विपाशा अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म विपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में विपाशा बसु ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में विपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। विपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

happy birthday : Bollywood bold girl Bipasha Basu turns 37
happy birthday : Bollywood bold girl Bipasha Basu turns 37

इस फिल्म की सफलता के बाद विपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। विपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा विपाशा ने तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।