Home Entertainment Bollywood HAPPY BIRTHDAY आज ही के दिन जन्मे थे हमारे ‘जंगली’ अभिनेता शम्मी कपूर

HAPPY BIRTHDAY आज ही के दिन जन्मे थे हमारे ‘जंगली’ अभिनेता शम्मी कपूर

0
HAPPY BIRTHDAY आज ही के दिन जन्मे थे हमारे ‘जंगली’ अभिनेता शम्मी कपूर

आज ही के दिन 21 अक्टूबर, 1931 को जन्मे थे शम्मी कपूर आज हम उनकी उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलजस्प लम्हों को सवाल और जवाब के जरिये जानेगे|

सवाल:- असली नाम ? 

जवाब:- असली नाम शमशेर राज कपूर था|

सवाल:- पहली फिल्म और  ख़ास? 

जवाब:- शम्मी ने 1957 में नासिर हुसैन की फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ के जरिए पहली बार सफलता का स्वाद चखा|  यह अभिनेता तत्कालीन दिग्गज हालीवुड कलाकारों एल्विस प्रेस्ले और जेम्स डीन की तरह नई वेशभूषा में दिखाई दिया|इसके बाद शम्मी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता का सीढि़यां चढते चले गए|

सवाल:- यादगार लम्हा ?

जवाब:- 1959 की फिल्म “तुमसा नहीं देखा” और 1961 में आई “जंगली” ने तो शम्मी कपूर को बॉलिवुड का लवर बॉय बना दिया. जंगली फिल्म में उन पर फिल्माया गया गाना “चाहे कोई मुझे जंगली कहे..” बहुत प्रसिद्ध हुआ था. इस फिल्म में उनके द्वारा बोला गया डॉयलॉग “याहू” भी उनकी एक शैली बन गई थी|

सवाल:- बाकी अभिनेताओं से क्या था अलग|

जवाब:- राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद की स्थापित त्रयी को भेद कर शम्मी कपूर बेपरवाह नायक के रूप में पर्दे पर चा  चा गये| उनका रॉकस्टार जैसा अंदाज बहुत पसंद किया गया|

सवाल:- क्यों बनी बदमाशी ही ख़ास ?

जवाब:- यह नया नायक अपनी बदमाशियों के साथ प्रेमिकाओं से मर्यादित छेड़खानी करता हुआ दर्शकों को भा गया| बिंदास और बदमाश होते हुए भी शम्मी कपूर के निभाए किरदार अश्लील और अमर्यादित नहीं थे|

शम्मी कपूर जितना फैशन के दीवाने थे उतने ही वह तकनीक के करीब भी थे| उन्हें इंटरनेट सर्फिंग बहुत प्रिय था|

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News