Home Breaking धोनी का खुद को आम्रपाली से अलग करना सही कदम : हरभजन

धोनी का खुद को आम्रपाली से अलग करना सही कदम : हरभजन

0
धोनी का खुद को आम्रपाली से अलग करना सही कदम : हरभजन
harbhajan singh lauds dhoni for dropping amrapali's brand ambassadorship
harbhajan singh lauds dhoni for dropping amrapali's brand ambassadorship
harbhajan singh lauds dhoni for dropping amrapali’s brand ambassadorship

नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार को रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी आम्रपाली ग्रुप से नाता तोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी का साथ दिया। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि आम्रपाली ग्रुप की ब्रांड अंबेसडरशिप छोड़कर धोनी ने अच्छा काम किया है।

स्टार स्पिनर हरभजन ने आम्रपाली ग्रुप के मालिक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कंपनी ने 2011 विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेटरों को मिलने वाले विला भी मुहैया नहीं कराए।

वहीं आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय टीम के क्रिकेटरों को ग्रेटर नोएडा के वेस्ट नोएडा एक्सटेंशन में विला अलॉट किया गया था। वे सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर विला ले सकते हैं।

इससे पहले आम्रपाली ग्रुप के धोखे का शिकार होने वाले लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को ट्विटर पर निशाना बनाया था, जिसमें लोगों ने कहा था कि धोनी हमें हमारा हक दिलाने में मदद करे वरना उनके ब्रांड अंबेसडरशिप छोड़ दे। इसके बाद धोनी ने आम्रपाली से अपना हाथ पीछे खींचा।