Home Breaking हार्दिक पांड्या ने उतारा अपना ग़ुस्सा अशोक डिंडा पर, और जनता ने लिये खूब मज़े

हार्दिक पांड्या ने उतारा अपना ग़ुस्सा अशोक डिंडा पर, और जनता ने लिये खूब मज़े

0
हार्दिक पांड्या ने उतारा अपना ग़ुस्सा अशोक डिंडा पर, और जनता ने लिये खूब मज़े
bouncer hardik pandya scored 28 runs in the final over of mumbai inning against pune-in-ashok-dindas-over
bouncer hardik pandya scored 28 runs in the final over of mumbai inning against pune-in-ashok-dindas-over
bouncer hardik pandya scored 28 runs in the final over of mumbai inning against pune-in-ashok-dindas-over

हार्दिक पांड्या ने अशोक डिंडा के ओवर में ताबडतोड़ बल्लेबाज़ी कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पारी के इस आखिरी ओवर में मुंबई की टीम ने 30 रन बटौरे।

नई दिल्लीIPL सीजन 10 का दूसरा मैच मुंबई और पुणे की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पुणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था। मुंबई के पारी के 20वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने में दर्शकों को बहुत मज़ा आया।

डिंडा की 5 गेंदों पर बनें 28 रन:-

पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 20वां ओवर अशोक डिंडा को दिया। डिंडा के सामने स्ट्राइक पर थे हार्दिक पांड्या। डिंडा ने पहली गेंद फेंकी और पांड्या ने उसे स्लाइस करते हुए कवर बाउंड्री के ऊपर से छह रन बटौर लिए। दूसरी गेंद को भी पांड्या ने लॉंग ऑफ के ऊपर से मारते हुए छक्का लगा दिया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर पांड्या ने लगभग-लगभग धौनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए एक बार फिर से छह रन बटौरे।

पांड्या यहीं नहीं रूके उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया। डिंडा को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो पांड्या को कहां गेंदबाज़ी करें? इसके बाद इस ओवर की पांचवीं गेंद पर भी पांड्या ने छक्का जमा दिया। इस तरह पांड्या ने डिंडा के आखिरी ओवर की पांच गेंदों पर 28 रन बनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

डिंडा ने एक ओवर में दिए 30 रन:-

इसके बाद डिंडा ने वाइड गेंद फेंकी हालांकि इस गेंद पर पुणे की टीम को विकेट भी मिला, क्योंकि रन लेने की कोशिश में साउदी अपना विकेट गंवा बैठा। इसके बाद पारी की आखिरी गेंद पर बाई का एक लेकर मुंबई ने आखिरी ओवर में तीस रन बटौरे। पांड्या की आखिरी ओवर में इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की बदौलत मुंबई ने पुणे को 185 रन की चुनौती दी।

यह भी पढ़े:-