Home Breaking IAS की बेटी का पीछा करने वाला हरियाणा BJP अध्यक्ष का बेटा अरेस्ट

IAS की बेटी का पीछा करने वाला हरियाणा BJP अध्यक्ष का बेटा अरेस्ट

0
IAS की बेटी का पीछा करने वाला हरियाणा BJP अध्यक्ष का बेटा अरेस्ट
Haryana BJP state chief's son arrested for stalking IAS officer's daughter
Haryana BJP state chief's son arrested for stalking IAS officer's daughter
Haryana BJP state chief’s son arrested for stalking IAS officer’s daughter

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को राज्य में नियुक्ति एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि भाजपा अध्यक्ष के बेटे विकास बराला के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। विकास और उसके सहयोगी आशीष को चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की का पीछा करने के दौरान दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विकास और आशीष को जमानत मिल गई है।

हरियाणा कॉडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पीड़िता बेटी ने इस बीच फेसबुक पर अपने साथ हुए इस कटु अनुभव को साझा किया है।

अपनी कार खुद चलाकर पंचकुला जा रही पीड़िता ने अरोप लगाया है कि दोनों लोगों ने अपनी टाटा सफारी स्टॉर्म एसयूवी (एचआर 23 जी 1008) में उसका ग्रेन मार्केट सेक्टर 26 से पीछा करना शुरू किया।

पीड़िता का कहना है कि वह आधी रात करीब 12.15 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 8 से अकेली कार चलाकर पंचकुला जा रही थीं, तभी दोनों युवक उसका पीछा करने लगे।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने कई बार अपनी एसयूवी उसकी कार से करीब-करीब सटा दी और उसकी कार का रास्ता बाधित कर उसे दूसरे रास्ते पर धकेलने की कोशिशें भी कीं।

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और एसयूवी का गाड़ी नंबर बताया। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों का वाहन चंडीगढ़ और पंचकुला की सीमा पर धर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) सतीश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाद में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 341 भी लगा दी गई।

कुमार ने मीडिया को बताया कि हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी चिकित्सकीय जांच करवाई गई, जिसमें पुष्टि हुई है कि वे शराब के नशे में थे।

सतीश कुमार ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार आरोपियों में से हरियाणा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार है। दोनों ही आरोपी कानून के विद्यार्थी हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के राजनीतिक नेताओं और केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है कि विकास और उसके साथी के खिलाफ मामले को कमतर रखा जाए।

आरोपी विकास के पिता सुभाष बराला हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के तोहाना विधानसभा सीट से विधायक हैं।