Home Breaking बड़कागांव कांड : विधायक निर्मला देवी अरेस्ट, पूछताछ जारी

बड़कागांव कांड : विधायक निर्मला देवी अरेस्ट, पूछताछ जारी

0
बड़कागांव कांड : विधायक निर्मला देवी अरेस्ट, पूछताछ जारी
Hazaribagh firing incident : police arrest congress MLA nirmala devi
Hazaribagh firing incident : police arrest congress MLA nirmala devi
Hazaribagh firing incident : police arrest congress MLA nirmala devi

रांची/हजारीबाग। बड़कागांव विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शहर के शिवपुरी मुहल्ले से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सह आइजी अभियान एमएस भाटिया ने विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

विधायक निर्मला देवी के मंगलवार हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण किए जाने की सूचना मिल रही थी, पर पुलिस की सक्रियता को देखते हुए विधायक निर्मला देवी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण का इरादा स्थगित कर दिया। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया।

बलूचों पर पाक हेलिकॉप्टर की बमबारी, फायरिंग में 3 की मौत

गौरतलब है कि विधायक निर्मला देवी पूर्व मंत्री और पति योगेन्द्र साव के साथ बड़कागांव कांड संख्या 228/16 में अन्य अज्ञात 400-500 लोगों के साथ आरोपी थीं।

इस घटना के बाद से विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। एक अक्टूबर को पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने जबरन विधायक निर्मला देवी को छुड़वा लिया था।

इस क्रम में पुलिस और पब्लिक में झड़प भी हुई जिसमें पुलिस ने फायरिंग की। इस घटना में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि 6 प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल के जवान सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।

पहले कभी सर्जिकल स्ट्राइक हुई या नहीं, यह सिर्फ सेना को पता

इस घटना के बाद से विधायक निर्मला देवी फरार थीं। इनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था।

https://www.sabguru.com/ordered-to-shoot-troublemakers-on-sight-in-hazaribagh/