Home Breaking हिमाचल उपचुनाव परिणाम : भोरंज सीट पर भाजपा काबिज

हिमाचल उपचुनाव परिणाम : भोरंज सीट पर भाजपा काबिज

0
हिमाचल उपचुनाव परिणाम : भोरंज सीट पर भाजपा काबिज
Himachal by election results 2017 : BJP wins Bhoranj seat
Himachal by election results 2017 : BJP wins Bhoranj seat
Himachal by election results 2017 : BJP wins Bhoranj seat

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की भोरंज सीट पर गुरुवार को जीत दर्ज कर ली। इस सीट पर रविवार को मतदान हुआ था। पेशे से चिकित्सक भाजपा के अनिल धीमान ने कांग्रेस की प्रमिला देवी को 8,290 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि धीमान को कुल 24,434 वोट मिले, जबकि प्रमिला को 16,144 वोट मिले।

दो बार कैबिनेट मंत्री रहे आई.डी.धीमान के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी। उन्होंने यहां से लगातार छह बार जीत दर्ज की थी।

आई.डी.धीमान के बेटे अनिल धीमान सभी 12 दौर की मतगणना में आगे रहे। इस सीट पर नौ अप्रैल को हुए चुनाव में 63 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।

विपक्ष के नेता और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने संवाददाताओं को बताया कि इस जीत से स्पष्ट है कि पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने जा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने वाले हैं।

यह भी पढें

कर्नाटक उपचुनाव : विधानसभा की दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती
असम उपचुनाव परिणाम : भाजपा ने जीती धेमाजी सीट