Home Breaking हिमाचल : परिवर्तन रैली में मोदी के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र

हिमाचल : परिवर्तन रैली में मोदी के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र

0
हिमाचल : परिवर्तन रैली में मोदी के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र
himachal pradesh : pm modi address parivartan rally in mandi
himachal pradesh : pm modi address parivartan rally in mandi
himachal pradesh : pm modi address parivartan rally in mandi

मण्डी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां के पडडल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए परोक्ष तौर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला।

मोदी ने कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल की पानी और सडक़ वाले मुख्यमंत्री के तौर पर पहचान है। प्रधानमंत्री ने वीरभद्र सिंह का बिना नाम लेते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री की क्या पहचान है? क्या यह भी बताना पड़ेगा?

मोदी ने कहा यहां के मुख्यमंत्री ने क्या-क्या खपा दिया अपने लिए। उन्होंने कहा कि यह फर्क है भाजपा और दूसरे मुख्यमंत्रियों में।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने बताया कि हिमाचल की जनता केन्द्र के पैसे का हिसाब प्रदेश सरकार से मांगेगी। मोदी ने कहा कि हिमाचल की जनता समय आने पर केन्द्र के पैसे का पूरा हिसाब प्रदेश सरकार से लेगी।

ममता हुई शर्मसार, मां ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

उन्होने कहा कि केन्द्र से प्रदेश के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जहां 14वें वित्त आयोग ने हिमाचल को 21 हजार करोड़ रूपया दिया था। वहीं मौजूदा केन्द्र सरकार ने 15वें वित आयोग ने 72 हजार करोड़ रूपए हिमाचल को दिए हैं।

मोदी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह पैसा हिमाचल की जनता के काम आएगा। हिमाचल प्रदेश देश में देने वाला राज्य बन जाएगा। केन्द्र की सरकार हर क्षेत्र के काम की चिंता करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पानी और ठंडा बेचने वाली कंपनियों के साथ जूस मिक्स करने लिए एमओयू किया जा रहा है। नागपुर के संतरा किसानों का कोका-कोला कंपनी के साथ ऐसा एमओयू किया गया है। जिसके तहत पानी में पांच फीसदी जूस मिलाया जाएगा। इससे हिमाचल के बागवानों को भी लाभ होगा।

ठंड बस्ते में पड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे हर परियोजना की समीक्षा खुद करते हैं और खाासकर ऐसी परियोजनाएं जो लम्बे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई हैं। उनकी वे खुद निगरानी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंडी में तीन पन विजली परियोजनाओं के लोकापर्ण के बाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्होंने जिस कौल डैल परियोजना का लोकापर्ण किया, इसके लिए 1962 में रूस के साथ करार हुआ था। लेटलतीफी के चलते यह परियोजना अब बनकर तैयार हुई ।

मोदी ने कहा कि वे हर परियोजना की समीक्षा खुद करते हैं और खासकर ऐसी परियोजनाएं जो लम्बे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई हैं। उनकी वे खुद निगरानी कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि यह एक संयोग ही है कि जिस परियोजना का उन्होंने उदद्याटन किया है। इसका शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपयी ने किया था और मैं बतौर संगठन की जिम्मेदारी के नाते उसमें भी मौजूद था।

प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधिकत करते हुए कहा कि पार्वती-3 परियोजना का आज लोकार्पण हो गया है। फिर भी एक और दो का बनना अभी बाकी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मैने एक पुरात्तव विभाग खोल रखा है। इसमें पुरानी पड़ी योजनाओं को खंगाला जा रहा है।

मोदी ने बताया कि नंगल-लतवाड़ा रेल परियोजना का काम 1981 में शुरू हुआ था। उस समय इसकी लागत मात्र 34 करोड़ थी। अब 35 साल बाद यही परियोजना 2100 करोड़ रूपये की हो गई है। अगर यह योजना समय पर बनती तो कितना लाभ होता।

इसी तरह दस साल पहने भानुपुल्ली-बिलासपुर रेल की बात आरंभ हई थी। अब केन्द्र सरकार ने इस परियोजना को आगे बढ़ाया है और तीन हजार करोड़ की राशि देकर काम शुरू किया है।

https://www.sabguru.com/pm-modi-inaugurates-three-hydro-projects-himachal-pradesh/