Home Breaking हिमाचल के पुलिस जवान को पाकिस्तान से मिल रही हैं धमकियां, देखें वीडियो क्या है वजह

हिमाचल के पुलिस जवान को पाकिस्तान से मिल रही हैं धमकियां, देखें वीडियो क्या है वजह

0
हिमाचल के पुलिस जवान को पाकिस्तान से मिल रही हैं धमकियां, देखें वीडियो क्या है वजह

mmyt.

शिमला। हिमाचल पुलिस में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात मनोज कुमार को पाकिस्तान और दुबई से आपत्तिजनक तथा जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

मनोज कुमार को धमकियों से भरे संदेश सोशल मीडिया पर भेजे गए हैं और ये उर्दू और अरबी भाषा में लिखे गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें कुछ आपत्तिजनक वीडियो संदेश भी हैं जिनकी जानकारी मनोज ने अपने उच्च अधिकारियों को दी है।

उरी हमले के बाद हिमाचल के पुलिस जवान मनोज कुमार का एक वीड़ियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।

इस वीडियो में मनोज कुमार ने कारगिल विजय दिवस पर किन्नौर में अपने साथियों के साथ बस में एक कविता के जरिये पाकिस्तान को चेताया था।

पकिस्तान के खिलाफ बनाया गया यह वीडियो उरी हमले के बाद इतना वायरल हुआ कि देश ही नहीं विदेश तक इसकी गूंज पहुंची।

ऐसा माना जा रहा है कि वीडियो से गुस्साए पाकिस्तानी पलटवार के रूप में मनोज को धमकियां भेज रहे हैं। मनोज कुमार हिमाचल पुलिस की किन्नौर स्थित आईआरबी बटालियन में मुख्य आरक्षी हैं।

देखें वीडियों में वह कविता जिसके बाद मिली मनोज को धमकियां