Home Rajasthan Ajmer विज्ञान ओलम्पियाड व गणित ओलम्पियाड में एचकेएच के छात्रों का दबदबा

विज्ञान ओलम्पियाड व गणित ओलम्पियाड में एचकेएच के छात्रों का दबदबा

0
विज्ञान ओलम्पियाड व गणित ओलम्पियाड में एचकेएच के छात्रों का दबदबा

hksch

अजमेर। सिल्वर जोन, नई दिल्ली की ओर से नवम्बर 2016 में आयोजित प्रथम चरण की अन्तरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड व गणित ओलम्पियाड तथा टैलेंट हंट प्रतियोगिता में एचकेएच विद्यालय के 35 प्रतिभागियों ने मैडल हासिल किए।

इसमें विद्यालय के 126 विद्यार्थियों ने गणित ओलम्पियाड में तथा 117 विद्यार्थियों ने विज्ञान ओलम्पियाड प्रतियोगिता में भाग लिया था।

विद्यालय की सांस्कृतिक सचिव ज्योति गोयल ने बताया कि गणित ओलम्पियाड में 10 विद्यार्थियों ने तथा विज्ञान ओलम्यिाड में 25 विद्यार्थियों ने पदक प्राप्त किए।

गणित ओलम्पियाड में 4 विद्यार्थी वैष्णवी सारस्वत, गरिमा कच्छावा, दीपाली जैन और हर्षिता सोनी तथा विज्ञान ओलम्पियाड में अतिषय जैन, अरमान जैसवाल द्वितीय चरण की प्रतियोगिता हेतु चयनित किए गए। इन सभी विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में लगभग 95-96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

hhksac

उल्लेखनीय है कि टैलेंट हंट प्रतियोगिता में भी 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसका परिणाम आना अभी शेष है।

विद्यालय अध्यक्ष मोतीलाल ठाकुर एवं प्राचार्य हरिकिशन सोनी ने विजेता छात्रों को बधाई दी तथा अगले चरण की परीक्षा के अच्छे परिणाम के लिए ईश्वर से कामना की।

विद्यालय प्रशासक अजय कुमार ठाकुर और किरण ठाकुर ने विद्यार्थियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। शाला प्रधानाध्यापिका रीना करना ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।