Home Delhi हॉकी इंडिया पुरस्कारों में छाई पूर्व कप्तान रितु रानी

हॉकी इंडिया पुरस्कारों में छाई पूर्व कप्तान रितु रानी

0
हॉकी इंडिया पुरस्कारों में छाई पूर्व कप्तान रितु रानी
captain Ritu Rani wins best midfielder and best forward award
captain Ritu Rani wins best midfielder and best forward award
captain Ritu Rani wins best midfielder and best forward award

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी रितु रानी शनिवार को हॉकी इंडिया के दूसरे वार्षिक पुरस्कारों में छाई रही। रितु रानी ने सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर और सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड के दोनों पुरस्कार जीते।

रितु रानी ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर वाला अजीतपाल सिंह पुरस्कार जीता। इस पुरस्कार के लिए उन्हें पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी दी गई।

इसके अलावा उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का धनराज पिल्लै पुरस्कार भी अपने नाम किया। उन्हें इस पुरस्कार के लिए भी पांच लाख रुपए की राशि और ट्रॉफी मिली।

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी का अबतक का हॉकी करियर शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 36 वर्ष के लंबे अर्से बाद दक्षिण अमरीकी देश ब्राजील में होने वाले रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रचा था। इसके अलावा उनके नेतृत्व में भारत ने 2014 के एशियन खेलों में कांस्य पदक जीता था।