Home Rajasthan Ajmer होलिका दहन के साथ रंगों की धूम शुरू

होलिका दहन के साथ रंगों की धूम शुरू

0
होलिका दहन के साथ रंगों की धूम शुरू
Holi celebrations events in ajmer
holi celebrations events in ajmer
अजमेर की पंचशील कॉलोनी में होलीका दहन का नजारा।

अजमेर। राजधानी जयपुर, अजमेर समेत प्रदेशभर में रंगों के त्यौहार होली की धूम शुरु हो चुकी है। भारतीय संस्कृति के विशिष्ट त्यौहारों में से एक इस पर्व को लेकर लोगों में जबर्रदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रविवार की रात होलिका का दहन हो चुका है और अब लोग सोमवार को सुबह से धुलेड़ी पर धूम मचाने की तैयारी कर चुके हैं। रंगपंचमी तक चलने वाले होली महोत्सव की शुरुआत होलिका दहन से हो चुकी है, शुुभ मुर्हुत में धूमधाम से होलिका का दहन हुआ।

अजमेर शहर में सैकडों से अधिक स्थानों पर होलिका का दहन हुआ, इस दौरान ईको फ्रेंडली होलिका का जोर रहा। कई स्थानों पर कचरे एवं कंडों की होली जलाई गई। अब धुलेड़ी पर्व पर जोरदार रंग खिलेगा और वातावरण में जमकर गुलाल उड़ेगा।

इस दौरान हुरियारों की टोली शहर भर में रंग, गुलाल उड़ाती फिरेगी तो गुलाल का तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं भी दी जाएंगी। रंग, गुलाल खेलने का यह सिलसिला सुबह से शुरु होकर देर रात तक चलेगा और इस बीच हरा नीला, लाल, गुलाबी रंग वातावरण में घुलकर पर्व की सार्थकता साबित करेगा। इस दौरान लोगों में जबर्रदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पुलिस प्रशासन द्वारा भी होली पर हुड़दंगियों से निबटने सुरक्षा के इंतजाम भी माकूल किए गए है। शुभ मुर्हुत में होलिका दहन होली पर्व से एक दिन पूर्व होलिका दहन हुआ। शुभ मुर्हुत में होलिका सजाकर उसका पारंपरिक तरीके से दहन किया गया।

पर्व को लेकर तैयारियां विगत एक पखवाड़े से की जा रहीं थीं। सुबह से तैयारियां को अंतिम रुप दिया गया। दहन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया। कागज की पतंगे बांधी गईं तो आकर्षक रांगोली सजाई गई। सार्वजनिक स्थलों सहित गली-मोहल्लों में दहन से पूर्व होली से संबंधित गानों पर युवा वर्ग देर रात तक थिरकते रहे।

इसके बाद पारंपरिक तरीके से पूजन, अर्चन कर दहन किया गया। होलिका दहन में गेहूं की बालें भी सेंकी गईं। इसके बाद सभी ने एक, दूसरे को होली पर्व की गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।

इस पर्व के साथ ही पांच दिवसीय होली पर्व का शुभारंभ हो गया है। जो रंगपंचमी तक चलेगा। इस दौरान लोग पूरी तरह से होली की मस्ती में डूबे रहेंगे। पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा के प्रबंध होली पर होने वाले हुडदंग को देखते हुए पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा के खास प्रबंधक किए हैं।