Home Headlines गुलाबी नगर जयपुर में छाई होली की रंगत

गुलाबी नगर जयपुर में छाई होली की रंगत

0
गुलाबी नगर जयपुर में छाई होली की रंगत
holi festival at govind devji temple in jaipur in rajasthan
holi festival at govind devji temple in  jaipur in rajasthan
holi festival at govind devji temple in jaipur in rajasthan

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर में होली की रंगत छाने लगी है। शहर के आराध्य गोविंद देव जी के मंदिर में गुरुवार को भक्तों ने ठाकुर जी के साथ होली खेली। होली के खास मौके का लुफ्त उठाने के लिए विदेशी सैलानी भी जयपुर में पहुंच रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग और सैलानी वहां होली के रंग में रंगे हुए देखे जा रहा हैं।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में होलिका दहन की तैरारियां चल रही हैं। होलिका दहन के लिए लकड़ियां, बड़गुल्ले और अनेक सामग्री शहर के चौक-चौराहों पर इकट्ठा किया जा रहा है। हर ओर रंग और अबीर में लबरेज खुशियां दिखाई दे रही है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त केवल 12 मिनट का ही है। शाम 6:26 से 6:38 के बीच होलिका दहन होगा। इसके बाद शुक्रवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। शुक्रवार को होटल खासाकोठी में आरटीडीसी की ओर से धुलेंडी मनाई जाएगी जिसमें अनेक सैलानी रंग और गुलाल के साथ एंजॉय करते हुए देखे जाएंगे।

इसके अलावा सिटी पैलेस, होटल डिग्गी पैलेस और पूरे शहर में होली हुड़दंग का माहौल होगा। होली के हुड़दंग में कोई संदिग्ध गतिविधि न हो। ड्रिंक करके लोग सड़कों प दुर्घटनाओं को अंजाम न दे दें।

लोगों में किसी तरह का विवाद न हो। इन बातों को रोकने के लिए पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। कई बार मनचले रंग के बहाने शहर में घूम रही गर्ल्स को छेड़ते हैं। ऐसे में पुलिस की मनचलों पर नजर भी रहेगी।