Home Breaking म्यूजिक इंडस्ट्री के हनी सिंह और बादशाह में हाथापाई

म्यूजिक इंडस्ट्री के हनी सिंह और बादशाह में हाथापाई

0
म्यूजिक इंडस्ट्री के हनी सिंह और बादशाह में हाथापाई
Honey Singh and badshah fight with each other at a party
Honey Singh and badshah fight with each other at a party
Honey Singh and badshah fight with each other at a party

मुंबई। म्यूजिक इंडस्ट्री के हनी सिंह और बादशाह में लगातार मनमुटाव बढता जा रहा है और दोनों एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई और दोनों हाथापाई पर उतर आए। कहा जाता है कि कभी एक दूसरे के साथ ने दोनों को म्यूजिक इंडस्ट्री में बुलंदियों के शिखर पर पहुंचाया था।

म्यूजिक इंडस्ट्री के इन दो दिग्गजों हनी सिंह और बादशाह ने साथ में मिलकर अपने गानों के जरिए पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक दर्शकों के दिल पर राज किया, आज भी कर रहे हैं, लेकिन मिलकर नहीं एक दूसरे से अलग होकर।

दोनों में अलगाव के चलते एक दूसरे पर तंज कसने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हाल ही में दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई और दोनों हाथापाई पर उतर आए। दोनों मौजूदा वक्त में एक दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं।

खबरों के अनुसार बादशाह और हनी सिंह के बीच एक पार्टी में कहासुनी हो गई और यह बात झड़प तक पहुंच गई। दोनों का यह वाद-विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया और फिर वहां मौजूद लोगों ने इस तकरार को रोका।

इससे पहले भी हाल ही में हनी सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म जोरावर के ट्रेलर लॉन्च पर बादशाह की तुलना नैनो कार से की थी।

दरअसल इस इवेंट के दौरान जब मीडिया की ओर से हनी सिंह से यह सवाल किया गया कि उनका बॉलीवुड से गायब होने का फायदा बादशाह के कैरियर को आज टॉप पर ले आया है और वह बॉलीवुड के टॉप रैप स्टार बन गए हैं। इस बारे में क्या कहना चाहेंगे?

तो हनी सिंह ने इसका जवाब देते हुए सिर्फ इतना कहा, क्या आपने कभी रोल्स रॉयस चलाई है, रोल्स रॉयस और नैनो में बहुत फर्क होता है।