Home Breaking रेप के बाद विवाहिता की कर दी हत्या, पडोसी अरेस्ट

रेप के बाद विवाहिता की कर दी हत्या, पडोसी अरेस्ट

0
रेप के बाद विवाहिता की कर दी हत्या, पडोसी अरेस्ट
Housewife raped and killed in malda, neighbour arrested
Housewife raped and killed in malda, neighbour arrested
Housewife raped and killed in malda, neighbour arrested

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अनुप नगर के गोपालपुर इलाके में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जाने से मारने का मामला सामने है। पुलिस ने आरोपी पडोसी सुशील घोष को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चांचल के एसडीपीओ अभिषेक मजूमदार ने बताया कि गृहवधू के खून के आरोप में पडोसी सुशील घोष को गिरफ्तार किया गया है।

हम पूरे मामले की छानबीन कर रहें है। पुलिस ने बताया कि मृतका कविता घोष का गूंगा पति ईटभट्टा में श्रमिक है। वह शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी लेकिन वह फिर लौटी नहीं।

बेटे को रोता देख पति ने घर में पत्नी को तलाश पर वह नहीं दिखी। खोजबीन करने पर उसने देखा कि शौचालय के पास पत्नी का मृत देह पडा हुआ है।

पति ने इशारे में लोगों को बताया कि आने से पहले उसने पडोसी व्यक्ति को यहां से भागते देखा। गूंगे पति ने इशारे से पुलिस को पडोसी के घर ले गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सुशील घोष विवाहित है। हमें संदेह है कि सुबह के समय ओरोपी ने विवाहिता को हवस का शिकार बनाया होगा और उसे जान से मारा होगा।

विवाहिता ने खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया होगा। उसके शरीर पर चोट के निशान बहुत कुछ कह रहें है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।