Home Health Beauty And Health Tips अंडरआर्म्स काले हो रहे है? यह करलें तो अच्छा होगा

अंडरआर्म्स काले हो रहे है? यह करलें तो अच्छा होगा

0
अंडरआर्म्स काले हो रहे है? यह करलें तो अच्छा होगा

सबगुरु न्यूज। हममें से अधिकतर लोग काले होते अंडरआर्म्स कि परेशनी झेल रहें है। जिसकी वजह से वह मनचाहे कपड़े भी नहीं पहन सकते।

आजकल तो लड़कियां ही नहीं लड़के भी इसे लेकर काफी टेंशन में रहते हैं। इतना ही नहीं इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मार्केट में मिल रहें बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट भी यूज करते हैं। ज​बकि आप चाहें तो घरेलू नुस्खों कि मदद से ही इस मुसिब्त से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइए आज जानते हैं कुछ ऐसे होम बेस्ड नुस्खें जिनकी मदद से ब्लैक अंडरआर्म्स से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

1. शेव या हेयर रिमूवल क्रीम की वजह से अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं। इसलिए इनकी जगह वैक्सिंग करवाएं। इससे काले दाग नहीं पड़ेंगे और बाल भी जल्दी नहीं आएंगे।
2. डियोड्रेंट या परफ्यूम को सीधे बगलों पर ना लगाएं। इनके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स काले हो सकते हैं।

3. नींबू के छिलकों को बगलों पर रगड़ें। इससे अंडरआर्म्स साफ तो हो ही जाएंगे, साथ में डेड सेल्स भी निकल जाएंगी। नींबू के इस्तेमाल के बाद मॉश्चराइजर लगाना ना भूलें।

4. खीरे में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो कालेपन को दूर करते हैं। खीरे के रस में नींबू का रस और थोड़ी हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए बगलें पर लगाएं और धो लें। कुछ दिनों में आपको फर्क दिखेगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE