Home Entertainment Bollywood सोनाक्षी सिन्हा के नृत्य के मुरीद हैं ऋतिक रौशन

सोनाक्षी सिन्हा के नृत्य के मुरीद हैं ऋतिक रौशन

0
सोनाक्षी सिन्हा के नृत्य के मुरीद हैं ऋतिक रौशन
Hrithik Roshan is a huge Sonakshi Sinha's fan
Hrithik Roshan is a huge Sonakshi Sinha's fan
Hrithik Roshan is a huge Sonakshi Sinha’s fan

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के नृत्य के मुरीद हैं। ऋतिक हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ के सेट पर पहुंचे। ऋतिक वहां सोनाक्षी से मिलकर काफी खुश हुए।

उन्होंने बताया कि वह सोनाक्षी सिन्हा के बहुत बड़े प्रशंसक है। ऋतिक ने बताया कि दबंग देखने के बाद मुझे लगा कि सोनाक्षी इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर में से एक है। मैंने उनकी सभी फिल्में देखी है। अपने हर चरित्र को वह बहुत दिल से निभाती है।

मैं वैसे किसी का ऑटोग्राफ नहीं लेता हूं लेकिन आज मैं उनका एक्सक्लूसिव ऑटोग्राफ लेना चाहूंगा, क्योंकि अभिनय और नृत्य में ये एक प्ररेणा है।