Home Entertainment ऋतिक रौशन के साथ काम कर सकती है अनुष्का शर्मा

ऋतिक रौशन के साथ काम कर सकती है अनुष्का शर्मा

0
ऋतिक रौशन के साथ काम कर सकती है अनुष्का शर्मा
Hrithik Roshan to romance Anushka Sharma in sanjay gupta next?
Hrithik Roshan to romance Anushka Sharma  in sanjay gupta next?
Hrithik Roshan to romance Anushka Sharma in sanjay gupta next?

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता ऋतिक रौशन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है।

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक संजय गुप्ता अब ऋतिक रोशन को लेकर एक थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता राकेश रोशन फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश कर रहे हैं। चर्चा है कि दो हीरोइनों ने फिल्म करने से इंकार कर दिया है।

पहले यह फिल्म करीना कपूर को ऑफर की गई थी। करीना और ऋतिक ने लंबे समय से कोई फिल्म साथ नहीं की है। करीना को जब पता चला कि फिल्म में उन्हें दृष्टिहीन लड़की का रोल अदा करना है तो उन्होंने इंकार कर दिया साथ ही वे अपने रोल की लंबाई से भी खुश नहीं थीं।

Hrithik Roshan to romance Anushka Sharma  in sanjay gupta next?
Hrithik Roshan to romance Anushka Sharma in sanjay gupta next?

चर्चा है कि करीना के फिल्म में काम करने से मना करने पर यह फिल्म परिणीति चोपड़ा को ऑफर की गई लेकिन उन्होंने भी इंकार कर दिया। परिणीति की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं और अब वे सोच समझ कर फिल्म करना चाहती है।

अब फिल्म के लिए अनुष्का के नाम पर विचार किया जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो अनुष्का और ऋतिक की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी।