Home Breaking पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने दो बच्चों को कुल्हाडी से काट डाला

पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने दो बच्चों को कुल्हाडी से काट डाला

0
पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने दो बच्चों को कुल्हाडी से काट डाला
husband Doubts wife's fidelity, kills two children in chhatarpur
husband Doubts wife's fidelity, kills two children in chhatarpur
husband Doubts wife’s fidelity, kills two children in chhatarpur

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक पिता ने अपने दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी और एक अन्य बच्चे को भी अपना शिकार बनाया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

बमीठा थाना पुलिस के अनुसार ग्राम बसाटा में रहने वाले कालीचरण कुशवाह को अपनी पत्नी आरती (30) के किसी और के साथ अवैध रिश्ता होने का शक था। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था।

गुरुवार को भी दोनों का इस बात पर झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरती अपने तीनों बच्चों को लेकर सोने चली गई। रात करीब दस बजे तीनों गहरी नींद में सो रहे थे। तभी आरोपी ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इस हमले में छह साल के लोकेश और 10 साल के भोले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, आरती और एक अन्य बेटा भी कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोपी के भाई नारायण कुशवाहा ने बताया कि वे तीनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं।

सभी अपने-अपने खेतों से काम करके लौटे और खाना खा कर सो गए। देर रात चिल्लाने की आवाज सुनकर जागे तो देखा कि आरोपी अपनी पत्नी और तीनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा था।

जांच अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

https://www.sabguru.com/man-kills-wife-children-mahasamund/

https://www.sabguru.com/husband-kills-wife-family-feud-kolkata/

 

https://www.sabguru.com/chhattisgarh-man-kills-wife-suspecting-character-jagdalpur/

https://www.sabguru.com/mother-five-daughters-killed-husband-gumla/