Home Uttrakhand Dehradun मामूली कहासुनी में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

मामूली कहासुनी में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

0
मामूली कहासुनी में पति ने कर दी पत्नी की हत्या
husband kills wife in Champawat
husband kills wife in Champawat
husband kills wife in Champawat

चम्पावत। जिले के बाराकोट ब्लॉक के बसौड़ी गांव में पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी हुई है।

रात बाराकोट ब्लॉक के बसौड़ी गांव में सुनीता देवी उम्र 35 वर्ष व उसके पति बचीराम की किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बची राम ने उसकी हत्या कर दी और कही फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब काफी देर तक सुनीता अपने कमरे से नहीं निकली।

संदेह होने पर सुबह नौ बजे उसका लड़का और ससुर बेनी राम सुनीता के कमरे में गए। बच्चों ने मां को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नही उठी। जब ससुर बेनीराम ने सुनीता को देखा तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

वहां सुनीता मृत पड़ी हुई थी और उसका पति बचीराम फरार था। ससुर बेनी राम ने घटना की जानकारी राजस्व कर्मी राकेश को दी। ससुर ने बताया कि उसके लड़के और बहू के बीच पारिवारिक कलेश के चलते झगड़ा होते रहता था। किसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया होगा।

हत्या किस लिए हुई कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस टीम व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। गांव पहुंचकर राजस्व टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बारे में बताते हुए क्षेत्रीय पटवारी राजेश ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति को ढूढ़ने के लिए दबिश दी जाएगी। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।