Home Entertainment प्रियंका के साथ कोई पेशेवर होड़ नहीं : कंगना रनौत

प्रियंका के साथ कोई पेशेवर होड़ नहीं : कंगना रनौत

0
प्रियंका के साथ कोई पेशेवर होड़ नहीं : कंगना रनौत
i am disturbed : kangana on reports that she deserved awards that priyanka won
i am disturbed : kangana on reports that she deserved awards that priyanka won
i am disturbed : kangana on reports that she deserved awards that priyanka won

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी कोई पेशेवर होड़ नहीं है। कंगना रनौत को फिल्म क्वीन में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

कंगना ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा के बीच कोई पेशेवर प्रतिद्वंद्विता नहीं है। कंगना ने कहा कि प्रियंका के साथ लंबी यात्रा रही है और फैशन के दौरान यह शुरूआत हुई जब मैं उनकी जोरदार प्रशंसक थी। उस समय वह सुपरस्टार थीं और आज मैं उनके साथ होड़ कर रही हूं। यह अच्छा अनुभव है।

हमने 2008 से हमेशा दोस्ती को कायम रखा है। उन्होंने पुरस्कारों की घोषणा के बाद कैलीफोर्निया से मुझे फोन किया और बधाई दी। हमने एक घंटे तक बातचीत की। कंगना के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने की घोषणा के बाद प्रियंका ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट भी किया था।

कंगना ने कहा कि वह प्रियंका की बहुत इज्जत करती हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रियंका की बात होती है तो कई बार मेरे बयान गलत तरह से पेश किए जाते हैं। लेकिन इससे हमारे संबंध नहीं बदले। कंगना ने कहा कि क्वीन के लिए उन्हें दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना विशेष अहमियत रखता है।

उन्हें जब पुरस्कार जीतने की जानकारी मिली तब वह तनु वेड्स मनु रिटन्र्?स की शूङ्क्षटग कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए खास है। मुझे इसका कोई अनुमान नहीं था क्योंकि एक दिन पहले मैं अपना जन्मदिन मना रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here