Home Health Beauty And Health Tips मैंने अपने होंठों को लेकर कुछ नहीं छिपाया : अनुष्का शर्मा

मैंने अपने होंठों को लेकर कुछ नहीं छिपाया : अनुष्का शर्मा

0
मैंने अपने होंठों को लेकर कुछ नहीं छिपाया : अनुष्का शर्मा
I did not hide anything about my lips: Anushka Sharma
I did not hide anything about my lips: Anushka Sharma
I did not hide anything about my lips: Anushka Sharma

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने होंठों को लेकर कुछ नहीं छिपाया है। अनुष्का शर्मा अपने होंठों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अनुष्का ने कहा है कि उन्होंने किसी से भी कुछ नहीं छिपाया।

वर्ष 2014 में अनुष्का अपने होंठों को लेकर तब सुर्खियों में आई थीं, जब वह करण जौहर के शो’कॉफी विद करण’ के आई थी। तब अनुष्का के होंठ काफी फूले हुए दिखाई दे रहे थे। इस पर अनुष्का का काफी मजाक भी उड़ाया गया था।

अनुष्का ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने होंठों के साथ छेड़छाड़ की है। अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने फिल्म’बॉबे वेल्वेट’ के अपने लुक के लिए होंठ बढ़ाने का उपकरण और मेकअप टक्नीक का इस्तेमाल कर अपने होंठों को बढ़ाया है। लेकिन होंठों की कोई सर्जरी नहीं कराई।

अनुष्का ने फिर एक बार कहा कि उन्होंने कुछ नहीं छिपाया है। अनुष्का ने कहा मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं हैं। इसलिए जब मैं अपने लिप-जॉब के बारे में बताती हूं, तो लोग मुझे बहादुर कहते हैं जिसने सामने आकर सच्चाई को स्वीकार किया।

मैंने वहीं किया, जो मुझसे करने के लिए फिल्म’बॉबे वेल्वेट’ के लिए कहा गया था। मैं इस बात को किसी से छिपाती नहीं हूं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं।मुझे पता कि मेरे फैन्स को भी ये अहसास है कि मैं एक इंसान हूं, और परफेक्ट नहीं हूं।