Home Entertainment अनुष्का शर्मा बोली, निजी जिंदगी में दखल पसंद नहीं

अनुष्का शर्मा बोली, निजी जिंदगी में दखल पसंद नहीं

0
अनुष्का शर्मा बोली, निजी जिंदगी में दखल पसंद नहीं
i hate to ask that question on the private life : anushka sharma
i hate to ask that question on the private life : anushka sharma
i hate to ask that question on the private life : anushka sharma

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर मीडिया में खबरें सुर्खियां बनना आम बात है। लेकिन हाल ही में जब साउथ अफ्रीका में विराट जब रन नहीं बना पाए तो मीडिया ने उसका सारा दोष अनुष्का पर मढ दिया।

निर्र्देशक करण जौहर की फिल्म ए दिल मुश्किल की शूटिंग में बिजी अनुष्का इस बात को लेकर खासी खफा नजर आईं। मीडिया का कहना था कि अनुष्का के प्रेम के कारण विराट रन नहीं बना पा रहें है।

मालूम हो कि विराट और अनुष्का की शादी को लेकर भी जोर शोर से चर्चाएं मीडिया में बनी हुई थीं। इस इबीच विराट और अनुष्का ने बयान जारी कर इस बात को कोरी अफवाह बताया तब कहीं जाकर चर्चा थमी।

i hate to ask that question on the private life : anushka sharma
i hate to ask that question on the private life : anushka sharma

विराट को लेकर किए जाने वाले सवालों से असहज महसूस करने वाली अनुष्का से ट्वीटर पर एक फैन ने सवाल किया कि ऐसा कौन सा सवाल है जो आपको हमेशा परेशान करता है। इसके जवाब में अनुष्का ने कहा कि उन्हें निजी जिंदगी पर किए गए सवाल बिल्कुल पसंद नहीं हैं। कोई उनकी निजी जिंदगी पर सवाल करता है तो वे उससे नफरत करती हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें यह बात कतई संद नहीं कि कोई उनकी जासूसी करे। अनुष्का ने कुछ दिन पहले कोहली से उनकी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों का भी खंडन किया।