Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
भाजपा फिल्म बनाए तो नाम 'लाई हार्ड' होगा : राहुल गांधी - Sabguru News
Home Delhi भाजपा फिल्म बनाए तो नाम ‘लाई हार्ड’ होगा : राहुल गांधी

भाजपा फिल्म बनाए तो नाम ‘लाई हार्ड’ होगा : राहुल गांधी

0
भाजपा फिल्म बनाए तो नाम ‘लाई हार्ड’ होगा : राहुल गांधी
Rahul Gandhi Run Away
If BJP Had A Film Franchise It Would Be Called Lie Hard: Rahul Gandhi
If BJP Had A Film Franchise It Would Be Called Lie Hard: Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा कोई फिल्म बनाए तो उसका नाम होगा ‘लाई हार्ड’। राहुल ने अमरीका की लोकप्रिय एक्शन फिल्म ‘डाइ हार्ड’ के नाम की तर्ज पर भाजपा को फिर से निशाने पर लिया है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ही भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा था कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसकी नींव झूठ पर आधारित है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यदि भाजपा कोई फिल्म बनाती होती तो उसका नाम ‘लाई हार्ड’ होता।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यू)की पहली बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा की कड़ी आलोचना की थी।

राहुल ने कहा कि भाजपा की पूरी नींव झूठ पर आधारित है। भाजपा की पूरी बनावट झूठ से ही है..उनका मॉडल झूठ बोलना, झूठ फैलाना और जब तक लोगों को विश्वास नहीं हो जाए, उस झूठ को लगातार दोहाराना है।