Home Delhi भारत के पास दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता: मोदी

भारत के पास दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता: मोदी

0
भारत के पास दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता: मोदी
India has a lot more than cricket, says pm modi
India has a lot more than cricket, says pm modi
India has a lot more than cricket, says pm modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के पास दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता है। हमें अपने युवाओं की क्षमता का प्रयोग करना होगा।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कच्छ (गुजरात) में आयोजित पर्यटन, संस्कृति और खेल मंत्रालय के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि यह जरूरी है कि हम उस काम को समझें जो दुनिया को बदलने के लिए हम कर रहे हैं। जबतक निरंतर खेलों की स्पर्धाएं नहीं होती हैं, खिलाड़ी तैयार नहीं हो पाता है। हमें अपने युवाओं की क्षमता का प्रयोग करना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को कलाकारों और कई संस्थानों ने सपोर्ट किया। कई कलाकारों ने रेलवे स्टेशनों पर पेंटिंग बनाई। हमें युवाओं की रचनात्मकता का प्रयोग करना है।

देश के युवाओं के मन में श्रम के प्रति प्रतिष्ठा जगानी होगी। हाथ से किए जाने वाले कामों के लिए भी उन्हें तैयार करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संगीत और भोजन की विविवधता हमारी सांस्कृतिक सभ्यता का अंग है जिसे हमें दुनिया के सामने लाना है। दुनिया पर हमारी सांस्कृतिक सभ्यता का व्यापक प्रभाव है जिस पर हमें गर्व है।

भारत में केवल क्रिकेट के अलावा भी बहुत कुछ है। जरूरत इस बात की है कि खिलाड़ी की जिला स्तर पर पहचान कर उसकी दक्षता को पहचानना है।

उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए हमें काम करना चाहिए जिसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और खेल मंत्रालय को मिलकर काम करने की जरूरत है।