Home Breaking 15 अगस्त विशेष : आजादी से जुडे 10 वो सच जो आप नहीं जानते होंगे

15 अगस्त विशेष : आजादी से जुडे 10 वो सच जो आप नहीं जानते होंगे

0
15 अगस्त विशेष : आजादी से जुडे 10 वो सच जो आप नहीं जानते होंगे
unknown facts regarding Indian independence
unknown facts regarding Indian independence
unknown facts regarding Indian independence

सबगुरु न्यूज। भारत की आजादी के आंदोलन को नेतृत्व यूं तो महात्मा गांधी ने किया था, लेकिन यह भी सच है कि जब 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली तो वे आजादी के जश्न में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा भी दस और ऐसी बातें हैं जो बहुत कम लोग जानते होंगे।

1. जिस दिन देश की आजादी का पहला जश्न दिल्ली में मनाया जा रहा था उस दौरान महात्मा गांधी दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर बंगाल के नोआखली में थे। नोआखली में वे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन पर थे।

2. अंग्रेजी हुकूमत के साथ चली वार्ता के बाद जब तय हो गया कि भारत 15 अगस्त को आज़ाद होगा तब जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महात्मा गांधी को पत्र भेजा। इस पत्र में लिखा था कि 15 अगस्त हमारा पहला स्वाधीनता दिवस होगा। आप राष्ट्रपिता हैं, इसमें शामिल हो अपना आशीर्वाद दें।

3. महात्मा गांधी ने इस पत्र का जवाब भिजवाया कि जब कलकत्ते में हिंदु-मुस्लिम एक दूसरे की जान ले रहे हैं, ऐसे में मैं जश्न मनाने के लिए कैसे आ सकता हूं। मैं दंगा रोकने के लिए अपनी जान दे दूंगा।

4. जवाहर लाल नेहरू ने ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी’ 14 अगस्त की मध्यरात्रि को वायसराय लॉज (मौजूदा राष्ट्रपति भवन) से दिया था। तब नेहरू प्रधानमंत्री नहीं बने थे। इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना, लेकिन गांधी उस दिन नौ बजे सोने चले गए थे।

5. 15 अगस्त 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने दफ़्तर में काम किया। दोपहर में नेहरू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी और बाद में इंडिया गेट के पास प्रिसेंज गार्डेन में एक सभा को संबोधित किया।

6. स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं। लेकिन 15 अगस्त 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।

7. भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन के प्रेस सचिव कैंपबेल जॉनसन के मुताबिक़ मित्र देश की सेना के सामने जापान के समर्पण की दूसरी वर्षगांठ 15 अगस्त को पड़ रही थी, इसी दिन भारत को आज़ाद करने का फ़ैसला हुआ।

8. 15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फ़ैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ।

9. भारत 15 अगस्त को आजाद देश बन गया लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।

10. 15 अगस्त भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस है। दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आज़ाद हुआ। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आजाद हुआ।