Home Delhi रहने योग्य साठ बेहतर देशों में भारत का नंबर 22वां

रहने योग्य साठ बेहतर देशों में भारत का नंबर 22वां

0
रहने योग्य साठ बेहतर देशों में भारत का नंबर 22वां
India ranked 22nd in best countries livability index
India ranked 22nd in best countries livability index
India ranked 22nd in best countries livability index

नई दिल्ली। दुनियाभर के रहने योग्य कुल साठ बेहतर देशों की सूची में भारत को 22वां स्थान मिला है। हाल ही में आयोजित विश्व आर्थिक सम्मेलन की बैठक में इस सूची की घोषणा की गई।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय द्वारा चार महादेशों अमरीका, यूरोप, पश्चिम एशिया/उत्तरी अफ्रीका और एशिया के 36 देशों से इकट्ठे किए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर इन देशों को स्थान दिया गया है।

इन 60 देशों का चयन व्यापार, आर्थिक और जीवन की गुणवत्ता के आंकड़े पर प्रदर्शित रैंकिंग के आधार पर किया गया है।

यह रैंकिंग 2013 में सकल घरेलू उत्पाद के मामले में संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सर्वश्रेष्ठ सौ देश, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मामले में विश्व बैंक द्वारा निर्धारित सर्वश्रेष्ठ सौ देश, 2014 के मानव विकास सूचकांक के मामले में संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सर्वश्रेष्ठ 150 देश और 2013 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अंत:प्रवाह के मामले में संयुक्त राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ सौ देशों के आधार पर तय की गई है।

मंत्रालय का कहना है कि इस स्थान का निर्धारण देशों के लिए वर्गीकृत किए गए उप-रैंकिंग के आधार पर तय किया गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा तय किए गए 2014 के सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति क्रय क्षमता के तहत प्रत्येक उप-रैंकिंग को आंकड़ा दिया गया। इन आंकड़ों को जोड़ने के बाद इसका कुल आंकड़ा निकलेगा।

प्रत्येक देशों के गुणात्मक विशेषताओं को नौ उप-समूह में बांटा गया है इसमें साहसिक, नागरिकता, सांस्कृतिक प्रभाव, उद्यमशीलता, विरासत, आवागमन, खुला व्यापार, क्षमता और जीवन की गुणवत्ता है। इन मानकों पर बेहतर देशों का स्थान तय किया गया।