Home Breaking पंचतत्व में विलीन हुए भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह

पंचतत्व में विलीन हुए भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह

0
पंचतत्व में विलीन हुए भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह
Indian Air Force Marshal Arjan Singh cremated with full state honours
Indian Air Force Marshal Arjan Singh cremated with full state honours
Indian Air Force Marshal Arjan Singh cremated with full state honours

नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह को सोमवार को बरार स्क्वायर में अंतिम विदाई दी।

अर्जन सिंह ने 1965 में पाकिस्तान के युद्ध में भारत के वायु अभियान का नेतृत्व किया था। उनका शनिवार को नई दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह 98 वर्ष के थे। सेना ने मार्शल को 17 तोपों की सलामी दी।

सीतारमण के अलावा उन्हें अंतिम विदाई देने आईएएफ प्रमुख बीएस धनोआ, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, सेना प्रमुख बिपिन रावत, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुख, उनके संबंधी और दोस्त भी पहुंचे थे।

राष्ट्रनायक के सम्मान में आईएएफ के सुखोई-30 लड़ाकू विमान और एमआई-17वी5 ने फ्लाईपास्ट किया। धार्मिक रीति-रिवाजों के बाद अर्जन सिंह के बेटे अरविंद सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले दिवंगत मार्शल का पार्थिव शरीर उनके 7, कौटिल्य मार्ग स्थित आवास से बरार स्क्वायर लाया गया था।