Home World Asia News एवरेस्ट चढ़ाई पर गए भारतीय पर्वतारोही उतरते वक्त लापता

एवरेस्ट चढ़ाई पर गए भारतीय पर्वतारोही उतरते वक्त लापता

0
एवरेस्ट चढ़ाई पर गए भारतीय पर्वतारोही उतरते वक्त लापता
Indian climber goes missing on Mount Everest
Indian climber goes missing on Mount Everest
Indian climber goes missing on Mount Everest

काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने गए भारत के एक पर्वतारोही के चोटी से उतरते वक्त लापता होने की खबर आई है। अभियान के एक आयोजक ने रविवार को यह जानकारी दी।

काठमांडू की पर्वतारोहण आयोजक ‘अरुण ट्रेक्स’ के थुप्टेन शेरपा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के रहने वाले रवि कुमार शनिवार को लापता हुए।

उन्होंने बताया कि रवि कुमार ने शनिवार को अपराह्न करीब 1.28 बजे एवरेस्ट फतह की और साथ गए शेरपा के मार्गदर्शन में वापस उतरने लगे। थुप्टेन ने बताया कि चोटी से थोड़ा ही नीचे आने के बाद उनका शेरपा से संपर्क टूट गया।

रवि के साथ चढ़ाई पर गए लाक्पा वूंग्या शेरपा शनिवार की रात करीब 11.0 बजे बेहद थकी हुई अवस्था में बेस कैंप पहुंचे।

थुप्टेन ने कहा कि बेस कैंप पहुंचते-पहुंचते शेरपा करीब-करीब चेतनाशून्य हो चुके थे। हमने तीन शेरपाओं के साथ रवि कुमार की खोज के लिए एक हेलीकॉप्टर रवाना किया। लेकिन हेलीकॉप्टर दूसरे बेस कैंप तक ही जा सका, जहां से शेरपा एवरेस्ट के दक्षिणी छोर वाले इलाके में चढ़ाई करते हुए रवि कुमार की तलाश करेंगे।

पिछले सप्ताह ही भारत के छह पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक एवरेस्ट की चढ़ाई की और इस सीजन में एवरेस्ट फतह करने वाला पहला दल रहा।