Home Business घरेलू पर्यटन वृद्धि के साथ फल-फूल रहा है भारतीय घरेलू पर्यटन

घरेलू पर्यटन वृद्धि के साथ फल-फूल रहा है भारतीय घरेलू पर्यटन

0
घरेलू पर्यटन वृद्धि के साथ फल-फूल रहा है भारतीय घरेलू पर्यटन

Indian domestic tourism flourishing With rise domestic tourism

नई दिल्ली। विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) में जनवरी, 2015 की तुलना में जनवरी, 2016 की में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि दर को लांघते हुए जनवरी, 2017 के महीने में 16.5 प्रतिशत की दो अंकीय वृद्धि दर देखने को मिली है।

इसी तरह घरेलू पर्यटक यात्रा (डीटीवी) में 2016 में 2015 की तुलना में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। डीटीवी के लिए प्रत्‍येक वर्ष पर्यटन मंत्रालय सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्‍त इनपुट के आधार पर डाटा संकलन करता है।

पर्यटन मंत्रालय सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्रत्‍येक कैलेंडर वर्ष के लिए संपूर्ण आंकड़ा उत्‍तरवर्ती वर्ष के अप्रैल-मई महीने में प्राप्‍त होता है।

अब पर्यटन मंत्रालय ने संबंधित राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अब तक उपलब्‍ध सूचना डाटा के आधार पर पर्यटन मंत्रालय के अनुमानों के आधार पर अस्‍थायी आंकड़ा पेश किया है।

अनुमान प्रक्रिया में मूल रूप से वर्तमान वृद्धि दरों के तरीकों तथा अनुपातिक योगदान शामिल होते हैं। 2016 में घरेलू पर्यटक भ्रमण के मामले में क्रमश: तमिलनाडु और उत्‍तर प्रदेश ने प्रथम और दूसरा स्‍थान बनाए रखा है।