Home Chandigarh भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर मंगेतर ने लगाया यौन प्रताडना का आरोप

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर मंगेतर ने लगाया यौन प्रताडना का आरोप

0
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर मंगेतर ने लगाया यौन प्रताडना का आरोप
indian hockey captain sardar singh accused of sexual harassment
indian hockey captain sardar singh accused of sexual harassment
indian hockey captain sardar singh accused of sexual harassment

नई दिल्ली। भारतीय मूल की एक इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत मिलने पर लुधियाना पुलिस जांच में जुट गई है।

आरोप लगाने वाली महिला भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक कहा कि 4 साल पहले दोनों की सगाई हो चुकी है। महिला खिलाडी का कहना है कि सरदार सिंह ने उसे मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक तरीके से प्रताड़ित किया। उसने कहा कि 2015 में सरदार सिंह ने उसे अबॉर्शन के लिए भी मजबूर किया जबकि वो अबॉर्शन नहीं कराना चाहती थी।

इस बीच सरदार सिंह की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पीड़ित महिला और सरदार सिंह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्‍वीरों से लगता है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते थे।

लुधियाना पुलिस कमिश्नर पीएस उम्रनांगल ने मीडिया को बताया कि कुंबकलां थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी है और इसकी जांच हो रही है। इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

indian hockey captain sardar singh accused of sexual harassment
indian hockey captain sardar singh accused of sexual harassment

महिला प्लेयर ने शिकायत में बताया कि उसकी सरदार सिंह से मुलाकात लंदन ओलंपिक के दौरान हुई थी। कुछ दिनों बाद ही दोनों इंगेज हो गए। महिला ने यह भी कहा कि कुछ दिनों से इनके रिश्ते में तनाव था।

प्लेयर का यह भी आरोप है कि वह 2015 में प्रेग्नेंट हुई तो जबरन अबॉर्शन करा दिया गया इसके बाद से सरदार सिंह उससे दूर भाग रहा है और साथ ही शादी करने के लिए भी मना कर दिया। महिला ने कहा कि मैंने शिकायत दर्ज करा दी है और उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।