Home World Nri दुबई में रिश्वत देने वाले भारतीय को 3 साल जेल की सजा

दुबई में रिश्वत देने वाले भारतीय को 3 साल जेल की सजा

0
दुबई में रिश्वत देने वाले भारतीय को 3 साल जेल की सजा
indian jailed in dubai for graft
indian jailed in dubai for graft

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में विदेशी मामलों के महानिदेशक (जीडीएनएफए) को 2,722 डॉलर की रिश्वत देने का प्रस्ताव देने वाले एक भारतीय को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है।

दुबई क्रिमिनल कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस ने बुधवार को 43 वर्षीय भारतीय को सजा सुनाई। उसकी पहचान उसके नाम के प्रथमाक्षर ए.एन.एन. के रूप में हुई। सजा पूरी होने के बाद अदालत ने उसे निर्वासित करने का भी आदेश दिया।

बीते साल मई में उस भारतीय ने एक सौदे के लिए जीडीएनएफए को अपनी कंपनी की तरफ से आवेदन सौंपा था। इसी दौरान, उसने एक फैमिली वीजा जारी करने तथा एक अवैध अप्रवासी को निवास वीजा निश्चित करने के लिए 2,722 डॉलर रिश्वत की पेशकश की।

अधिकारी ने इस प्रस्ताव के बारे में निवारक सुरक्षा विभाग को सूचित किया। विभाग ने उस अधिकारी को उस व्यक्ति की बात मानने के लिए कहा। इसके बाद अधिकारी ने भारतीय व्यक्ति का आवेदन स्वीकार कर लिया। लेकिन रिश्वत देते वक्त विभाग ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here