Home World Asia News भारतीय नौसेना ने मालदीव के जहाज, चालक दल को बचाया

भारतीय नौसेना ने मालदीव के जहाज, चालक दल को बचाया

0
भारतीय नौसेना ने मालदीव के जहाज, चालक दल को बचाया
Indian Navy saves Maldives ship adrift in high seas, rescues crew
Indian Navy saves Maldives ship adrift in high seas, rescues crew
Indian Navy saves Maldives ship adrift in high seas, rescues crew

पणजी। भारतीय नौसेना ने पिछले पांच दिनों से भटके मालदीव के जहाज के चालक दल के छह लोगों को बचा लिया। जहाज में खराबी के बाद वह अपने रास्ते से भटक गया था।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बचाए गए ‘एमवी मारिया 3’ जहाज के चालक दल में बांग्लादेश, श्रीलंका तथा मालदीव के नागरिक हैं। साथ ही इनमें एक महिला भी है। जहाज को वापस माले लाया गया।

भारतीय नौसेना ने बयान में कहा कि जहाज 15 मई को माले से रवाना हुआ था, लेकिन 16 मई को उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद मालदीव तट रक्षक ने तलाशी व बचाव अभियान के लिए भारतीय नौसेना से अनुरोध किया।

बयान के मुताबिक एक डोर्नियर विमान ने 20 मई को माले से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 150 नॉटिकल मील की दूरी पर जहाज को पाया, जिसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित थे।

इसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस किर्च को इसकी सूचना दी गई और मालदीव के जहाज को खींचकर माले लाया गया।