Home World Asia News नेपाल में बस नदी में गिरी, 31 लोगों की मौत

नेपाल में बस नदी में गिरी, 31 लोगों की मौत

0
नेपाल में बस नदी में गिरी, 31 लोगों की मौत
Indian woman among 31 killed as packed bus plunges into Nepal river
Indian woman among 31 killed as packed bus plunges into Nepal river
Indian woman among 31 killed as packed bus plunges into Nepal river

काठमांडू। नेपाल के धाडिंग जिले में शनिवार को एक यात्री बस राजमार्ग से फिसल कर नदी में जा गिरी। हादसे में भारतीय महिला समेत 31 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक जिलाधिकारी के हवाले से बताया कि 14 शव बरामद किए गए हैं जबकि 15 घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना सुबह 5 बजे हुई। राजबिराज से काठमांडू जा रही बस में 40 यात्री मौजूद थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बचाव कार्यों को तेज कर दिया है और मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। प्रशासन अभी तक बस को नदी से बाहर नहीं निकाल पाई है।