Home Headlines महिला हॉकी : हॉकी वर्ल्ड लीग में अमरीका ने भारत को 4-1 से हराया

महिला हॉकी : हॉकी वर्ल्ड लीग में अमरीका ने भारत को 4-1 से हराया

0
महिला हॉकी : हॉकी वर्ल्ड लीग में अमरीका ने भारत को 4-1 से हराया
indian Women's hockey lose 1-4 to USA in Hockey World League semi final
indian Women's hockey lose 1-4 to USA in Hockey World League semi final
indian Women’s hockey lose 1-4 to USA in Hockey World League semi final

जोहानिसबर्ग। अमरीका की महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए भारत को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 4-1 से हरा दिया। अमरीका ने आखिरी 20 मिनट में तीन गोल करते हुए भारतीय टीम को मात दी।

पहला क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। अमरीका ने भारतीय गोलकीपर सविता को काफी व्यस्त रखा। दूसरे मिनट में ही उन्हें पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन सविता ने अपने शानदार प्रयास से गोल नहीं होने दिया।

इसके तुरंत बाद भारत गोल करने के काफी करीब पहुंचा। वंदना ने रानी के साथ मिलकर प्रयास किया, लेकिन गेंद को गोलपोस्ट में नहीं पहुंचा सकीं।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेहतर खेल दिखाया। 22वें मिनट में उसे पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन स्टॉपर मोनिका गेंद को ट्रैप नहीं कर सकीं और इस कारण गोल नहीं हो सका।

दो मिनट बाद जिल वाटमैर ने साविता को छकाते हुए अमरीकी टीम का खाता खोला। दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में भारत ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी उसे सफलता नहीं मिली।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इस बार भारत ने मौका नहीं जाने दिया और लिलिमा मिंज ने 38वें मिनट में भारत को बराबरी करा दी।

स्कोर बराबर होने के बाद अमरीकी टीम और आक्रामक हो गई। दो मिनट बाद टेलर वेस्ट ने अमेरिका के लिए दूसरा गोल दागा।

43वें मिनट में जिल को अपना दूसरा गोल करने का मौका मिला जिसे उन्होंने व्यर्थ नहीं जाने दिया और स्कोर 3-1 कर दिया।

अंतिम क्वार्टर में अमेरिका ने भारत को बांधे रखा और आक्रमण के ज्यादा मौके नहीं दिए। अमेरिका ने अपना दबदबा कायम रखा और 49वें मिनट में मिशेल विटसे ने उसके लिए चौथा गोल किया। अंतिम समय में अमरीका को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे टीम गोल में नहीं बदल पाई।