Home Breaking भारतीय पहलवान योगेश्वर ने हासिल किया ओलम्पिक टिकट

भारतीय पहलवान योगेश्वर ने हासिल किया ओलम्पिक टिकट

0
भारतीय पहलवान योगेश्वर ने हासिल किया ओलम्पिक टिकट
Indian wrestler Yogeshwar Dutt books ticket to Olympic
Indian wrestler Yogeshwar Dutt books  ticket to Olympic
Indian wrestler Yogeshwar Dutt books ticket to Olympic

अस्ताना। भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग का ओलम्पिक टिकट हासिल कर लिया है। एशियाई ओलम्पिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता में योगेशवर ने शनिवार को पुरूषों के 65 किलों के फ्री स्टाइल वजन वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।

नरसिंह यादव के बाद योगेश्वर दूसरे ऐसे भारतीय पहलवान है जिसने रियो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल किया है। लंदन ओलम्पिक खेलों के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर का फाइनल में एडम बातीरोव से मुकाबला होगा।

फाइनल में पंहुचने तक योगेश्वर अब तक तीन मुकाबले जीत चुके हैं। योगेश ने सेमीफाइनल में कोरिया के ली सुयुंग चुल को 7.2 से हराया। इस प्रतियोगिता में पहले दो स्थान पर रहने वाले पहलवान को रियो ओलम्पिक में जगह मिलेगी।