Home Chandigarh भारत के सबसे कम उम्र के सांसद दुष्यंत 18 अप्रेल को विवाह बंधन में बंधेंगे

भारत के सबसे कम उम्र के सांसद दुष्यंत 18 अप्रेल को विवाह बंधन में बंधेंगे

0
भारत के सबसे कम उम्र के सांसद दुष्यंत 18 अप्रेल को विवाह बंधन में बंधेंगे
India's youngest MP Dushyant chautala to tie knot on april 18
India's youngest MP Dushyant chautala to tie knot on april 18
India’s youngest MP Dushyant chautala to tie knot on april 18

चंडीगढ़। भारत के सबसे कम उम्र के सांसद दुष्यंत चौटाला 18 अप्रेल को विवाह बंधन में बंधेंगे। उनकी होने वाली पत्नी मेघना एक आईपीएस अधिकारी की बेटी हैं। विवाह समारोह गुरूग्राम में होगा।

पूरा चौटाला परिवार अपने गृहनगर सिरसा में इकट्ठा हो गया है, यहीं पर विवाह पूर्व कई रस्में होंगी। भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के नेता 29 वर्षीय दुष्यंत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं। वह हिसार से लोकसभा सांसद हैं।

दुष्यंत 26 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के सांसद बने थे। दुष्यंत का विवाह मेघना अहलावत से हो रहा है जो हरियाणा पुलिस में आईजी रैंक के अधिकारी परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं।

दुष्यंत के पिता अजय चौटाला और उनके दादा ओपी चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दस साल के कारावास की सजा काट रहे हैं।