Home Rajasthan Barmer कैदी ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, बाड़मेर जेल में मचा हडकंप

कैदी ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, बाड़मेर जेल में मचा हडकंप

0
कैदी ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, बाड़मेर जेल में मचा हडकंप
inmate cuts his private parts in barmer jail
inmate cuts his private parts in barmer jail
inmate cuts his private parts in barmer jail

बाडमेर। राजस्थान के बाड़मेर जिला कारागाह में बंद एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया, इस घटना की खबर फैलते ही जेल में हडकंप मच गया।

गुप्तांग काटने से लहुलुहान कैदी हसन खान को बाडमेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी गुप्तांग पर ब्लेड से काटने के गहरे घाव है तथा फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिला कारागाह में बंद हसन खान निवासी गडरारोड ने रविवार को जेल प्रशासन से खफा होकर ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया। कैदी के लिंग काटने की पर शेष कैदियो में हडकंप मच गया और उन्होंने जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

कैदियों से मिली जानकारी के बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कैदी द्वारा गुप्तांग के काटने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।