Home Breaking तिरंगा यात्रा में कई जगह गिरे तिरंगे, अनदेखी कर निकले

तिरंगा यात्रा में कई जगह गिरे तिरंगे, अनदेखी कर निकले

0
तिरंगा यात्रा में कई जगह गिरे तिरंगे, अनदेखी कर निकले
insult of tiranga in tiranga yatra in sirohi
insult of tiranga in tiranga yatra in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जालोर लोकसभा क्षेत्र में सांसद देवजी पटेल और राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के नेतृत्व में शुक्रवार को तिरंगे के सम्मान में निकली गई यात्रा में तिरंगा कई जगह अपमानित भी हुआ। इसका किसी भाजपाई को कोई ध्यान नहीं था।

insult of tiranga in tiranga yatra in sirohi
insult of tiranga in tiranga yatra in sirohi

सबसे पहले आरटीओ कार्यालय के निकट एक कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल से बडा तिरंगा गिरा। इसकी अनदेखी करते हुए सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता निकलते गए। जब मीडियाकर्मियों को इसकी फोटो लेते हुए देखा तो मोटरसाइकिलों के पीछे आ रही गाडियों में से एक गाडी में बैठे कार्यकर्ता की नजर गई। उन्होंने अपनी गाडी रोककर इस तिरंगे को उठाया।

insult of tiranga in tiranga yatra in sirohi
insult of tiranga in tiranga yatra in sirohi

इसके बाद वेलांगरी के मारिया बाबा मंदिर के निकट तिरंगा गिर रहा, इसे किसी ने नहीं उठाया। अंधाधुंध लोग निकलते गए। बरलूट में भी तिरंगा गिरा रहा। इसे यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने तो नहीं उठाया, लेकिन वहां खडे पुलिसकर्मी ने उठाया। वहीं कुछ जगहों पर मीडियाकर्मियों ने तिरंगे को उठाकर अपने पास रखा।

देखिये विडियो….

सिरोही तिरंगा यात्रा से सम्बन्धित समाचार…

https://www.sabguru.com/tiranga-yatra-of-sirohi-constituency-finished-in-shivganj/

https://www.sabguru.com/tiranga-yatra-not-passed-through-martyr-village-in-sirohi/