Home Breaking स्टीवन स्मिथ-महेन्द्र सिंह धोनी की जुगलबंदी को चुनौती देंगे रोहित शर्मा

स्टीवन स्मिथ-महेन्द्र सिंह धोनी की जुगलबंदी को चुनौती देंगे रोहित शर्मा

0
स्टीवन स्मिथ-महेन्द्र सिंह धोनी की जुगलबंदी को चुनौती देंगे रोहित शर्मा
IPL 2017 : Steven Smith led Rising Pune Supergiant Look to Start on winning note against mumbai indians

पुणे। नए कप्तान स्टीवन स्मिथ और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की जुगलबंदी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के आईपीएल 10 में अभियान की शानदार शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण होगी। पुणे का गुरुवार को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला होगा।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी गत वर्ष आईपीएल की नई टीम बनी पुणे के कप्तान थे लेकिन 10वें सत्र के लिए पुणे फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी से हटाकर आस्ट्रेलिया के स्मिथ को नया कप्तान बना दिया।

धोनी को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर खासी बहस छिड़ी लेकिन टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि धोनी टीम की रणनीति का हिस्सा रहेंगे और स्मिथ की कप्तानी की कुशलता को देखते हुए उन्हें इस बार बागडोर सौंपी गई है।

IPL 2017 की लेटेस्ट न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

स्मिथ हाल में भारत के खिलाफ अपनी कप्तानी में टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गए थे और इस सीरीज के दौरान उनके कई भारतीय खिलाड़यिों के साथ कड़वाहट भरे अनुभव रहे थे लेकिन अब जब आईपीएल शुरू हो गया है तो स्मिथ और पुणे टीम के भारतीय खिलाडियों ने इस कड़वाहट को कहीं पीछे छोड़ दिया है।

धोनी की कप्तानी में पुणे टीम का गत वर्ष प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था लेकिन टीम इस बार नये कप्तान के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये तैयार है। स्मिथ का भी कहना है कि वह धोनी के अनुभव का अपनी रणनीति बनाने में पूरा इस्तेमाल करेंगे।