Home Sports Cricket आईपीएल-8 : 16 करोड़ के युवी, नहीं खरीदे गए अमला

आईपीएल-8 : 16 करोड़ के युवी, नहीं खरीदे गए अमला

0
आईपीएल-8 : 16 करोड़ के युवी, नहीं खरीदे गए अमला
ipl 8 auction : the players, their price
ipl 8 auction : the players, their price
ipl 8 auction : the player

बेंगलरू। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 8वें संस्करण के लिए भारतीय टीम के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को 16 करोड़ रूपए में हासिल किया।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.5 करोड़ रूपए की बोली लगाई जबकि श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को डेयरडेविल्स ने 7.5 करोड़ में खरीदा। कुमार संगकारा, हाशिम अमला और जैसे माहिरों को खरीददार तक नहीं मिले।

यहां सोमवार को जारी नीलामी में युवराज ने सबसे अधिक रकम हासिल करने का अपना ही पिछला रिकार्ड ध्वस्त किया। डेयरडेविल्स को युवराज को हासिल करने के लिए उसे काफी माथापच्ची करनी पड़ी। इसका कारण यह था कि कई टीमों ने युव्वी को अपने साथ जोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने दो करोड़ रूपये में बाली की शुरूआत की और फिर किंग्स इलेवन ने बोली को तीन करोड़ तक पहुंचाया तो रॉयल्स ने 3.8 करोड़ में युवराज को हासिल करने का मन बना लिया। बोली का खेल यही नहीं रूका क्योंकि अब इसमें डेयरडेविल्स शामिल हो चुके थे और इस टीम ने युवराज के लिए पांच करोड़ की रकम लगाई।

आरसीबी ने इसे बढ़ाकर 5.5 करोड़ रूपए कर दिया। इसके बाद डेयरडेविल्स और आरसीबी में युवी को हासिल करने की होड़ लग गई और देखते ही देखते युवी की बोली चरम पर पहुंच गई। डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ की बोली लगाई, जो अंतिम साबित हुई।

डेयरडेविल्स ने इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को 7.5 करोड़ रूपए में अपने साथ जोड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए 10.5 करोड़ रूपये की सफल बोली लगाई। मुम्बई इंडियंस ने आस्टे्रलियाई सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच को 3.2 करोड़ रूपये में हासिल किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड की टी-20 और एकदिवसीय टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को 1.5 करोड़ रूपए में अपने साथ जोड़ा। çंकंग्स इलेवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ओपनर मुरली विजय को 3 करोड़ रूपए में हासिल किया। मुरली की आधार कीमत 50 लाख रूपये थी।

इसी तरह मुरली विजय को किंग्स इलेवन ने 3 करोड़ रूपए में हासिल किया जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को 60 लाख रूपए में सनराइजर्स ने हासिल किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को सनराइजर्स ने 2 करोड़ रूपए में अपने साथ जोड़ा।

भारत के लिए खेलने वाले स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ रूपए में हासिल किया और एस. बद्रीनाथ को आरसीबी ने 30 लाख रूपए में खरीदा। माइकल हसी (आस्टे्रलिया) 1.5 करोड़ रूपए की बोली के साथ सीएसके के हुए।

ipl 8 auction : the players, their price
ipl 8 auction

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम को केकेआर ने 50 लाख रूपये में हासिल किया जबकि रवि बोपारा (इंग्लैंड) को सनसाइजर्स ने एक करोड़ रूपये में खरीदा। कीवी गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट को सनराइजर्स ने 3.8 करोड रूपये में अपने साथ जोड़ा।

जयदेव उनादकत (भारत को डेयरडेविल्स ने 1.1 करोड़ रूपए में हासिल किया जबकि सीन एबॉट (आस्टे्रलिया) को आरसीबी ने 1 करोड़ रूपए में अपने साथ जोड़ा। सलामी बल्लेबाज एरान फिंच (आस्टे्रलिया) के लिए मुम्बई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रूपए की बोली लगाई।

इंग्लैंड की टी-20 और एकदिवसीय टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को सनराइजर्स ने 1.5 करोड़ रूपए में खरीदा और डारेन सैमी (वेस्टइंडीज) को आरसीबी ने 2.8 करोड़ रूपए में खरीदा। प्रवीण कुमार (भारत) 2.2 करोड़ रूपए में सनराइड्र्स के हुए।

प्रज्ञान ओझा (भारत) को मुम्बई इंडियंस ने लिया 50 लाख रूपए में अपने साथ किया जबकि राहुल शर्मा (भारत) को सुपर किंग्स ने लिया 30 लाख रूपए में। ब्रैड हॉग (आस्टे्रलिया) को नाइट राइडर्स ने 50 लाख रूपए में अपने दल में शामिल किया।

आस्टे्रलिया के लिए एकदिवसीय मैच खेल चुके भारतीय मूल के गुरिंदर संधू को डेयरडेविल्स ने 1.7 करोड़ में खरीदा। श्रेयस अय्यर (भारत) को भी डेयरडेविल्स ने 2.6 करोड़ में खरीदा जबकि हनुमा विहारी (भारत) को सनराइजर्स ने 10 लाख में खरीदा। मुम्बई के उभरते हुए खिलाड़ी सरफराज खान (भारत) को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा।

कर्नाटक के विकेटकीपर सीएम गौतम (भारत) को डेयरडेविल्स ने 20 लाख रूपए में खरीदा। एक समय आईपीएल के सबसे महंगे खिलाडियों में एक माने जाने वाले भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान को सुपर किंग्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा जबकि दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल 30 लाख और भारतीय सीनियर गेंदबाज जहीर खान 4 करोड़ रूपए में डेयरडेविल्स के हुए। सुबह के सत्र की बोली में तीनों को कोई खरीददार नहीं मिला था।

जिन्हें नहीं मिला कोई खरीददार

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्र्रीका) कुमार संगकारा (श्रीलंका)

माहेला जयवर्धने (श्रीलंका) ब्रैड हॉज (आस्टे्रलिया)ं

अरून कार्तिक (भारत) नुवान कुलासेकरा (श्रीलंका)

शॉन टेट (आस्टे्रलिया) आरपी सिंह (भारत)

लक्ष्मीपति बालाजी (भारत) मुनाफ पटेल ( भारत)

रॉस टेलर (न्यूजीलैड) एलेेक्स हेल्स (इंग्लैंड)

कैमरून व्हाइट (इंग्लैंड) चेतेश्वर पुजारा (भारत)

ल्यूक रोंची (न्यूजीलैंड) कुशल परेरा (श्रीलंका)

दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज ) ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)

रवि रामपाल (वेस्टइंडीज) अजहर महमूद (इंग्लैंड)

सिद्धार्थ कौल (भारत) प्रदीन सांगवान (भारत)

अशोक मेनारिया ( भारत) डिर्क नैंस (द. अफ्रीका)

सूरज रणदीव (श्रीलंका) पंकज सिंह (भारत)

जिन खिलाडियों को अब तक कोई खरीददार नहींं मिल सका है, उन्हें दोबारा नीलामी में शामिल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here